ये बोसे

अज़रा अब्बासअज़रा अब्बास

1 min read · 12.4K reads

तुम मुझे मक़रूज़ कर देते हो

अपने बोसों से

मिरा बाल बाल बंध गया है

इस क़र्ज़े में

रोज़ बिला-नाग़ा

ये बोसे जैसे अपनी याद-दाश्त

खो देते हैं

जब आहिस्ता आहिस्ता मैं

अपनी उँगलियाँ फेरती हूँ

उन के सब्त किए हुए निशानों पर

ये मेरी पोरों पर

अपनी कोई लम्स नहीं छोड़ते

उन की गर्म-जोशी और तपिश

मेरे चेहरे पर सरसराने के बजाए

हवाओं की तुंदी से जा मिलती है

और

उन पत्तों से

जिन को पाला मार गया हो

अज़रा अब्बास
About the poet

अज़रा अब्बास

संबंधी : अनवर सेन रॉय (पति) LCCN : nr97024073 अज़्रा अब्बास 1950 में कराची,पाकिस्तान में पैदा हुईं। आपने कराची यूनीवर्सिटी से उर्दू में मास्टर की डिग्री हासिल की और कराची के एक सरकारी कॉलेज में उर्दू अदब पढ़ाने लगीं।आपके शौहर, शायर और नावल-निगार अनवर सेन रॉय है…

View profile & all 100 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like