माँ के क़दमों के नीचे जन्नत है - नज़्म

अज़मत अब्दुल क़य्यूम ख़ाँअज़मत अब्दुल क़य्यूम ख़ाँ

1 min read · 12.4K reads

क्या मेरे क़दमों के नीचे भी जन्नत है

पूछती हूँ अपने बच्चों से

मेरे सवाल पर वो मुझे हैरत से देखते हैं

माँ ये जन्नत क्या होती है

अरे ये मैं ने तुम को नहीं बताया

चलो सुनो

कहते हैं जो माँ अपने बच्चों को अपने दिल के क़रीब रखती है

उसे जन्नत मिलती है

माँ हम क्या जाने तुम्हारे दिल में क्या है

हम क्या जाने जन्नत क्या है

हम तो ये जानते हैं

तुम हमारे दिल के क़रीब हमेशा घूमती हो

कभी हँसते हुए

कभी हमारी परेशानियों पर रोते हुए

तुम ने हमेशा हमारे लिए

हमारी ख़ुशियों की जन्नत बनाई

माँ बताओ

ये जन्नत क्या है

अज़मत अब्दुल क़य्यूम ख़ाँ
About the poet

अज़मत अब्दुल क़य्यूम ख़ाँ

जन्म : हैदराबाद, सिंध

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like