अज़मत अब्दुल क़य्यूम ख़ाँ के शेर

अज़मत अब्दुल क़य्यूम ख़ाँअज़मत अब्दुल क़य्यूम ख़ाँ

1 min read · 12.4K reads

मंज़िल पे नज़र आई बहुत दूरी-ए-मंज़िल

बे-साख़्ता आने लगे सब राह-नुमा याद


ज़िंदगानी का लुत्फ़ तो 'अज़्मत'

सिर्फ़ तूफ़ान की पनाह में है


ये बात भी है कि तू भी नहीं है अब मेरा

ये बात भी है कि तेरे सिवा नहीं कोई


रौशनियों के शहर में रह कर

हम अँधेरों से रू-शनास रहे


मौत पहरों उदास रहती है

हम अगर ज़िंदगी से मिलते हैं


शुऊर-ए-ज़िंदगी की रौशनी में

शब-ए-ग़म भी सहर से कम नहीं है


अब ज़माने से और क्या माँगूँ

दौलत-ए-ग़म बहुत ज़ियादा है


फूल किस बे-दिली से हँसते हैं

आप किस बे-दिली से मिलते हैं


ग़म-ए-इमरोज़ का गिला क्यों हो

हुस्न-ए-फ़र्दा मिरी निगाह में है


मसरूर-ओ-मुतमइन हैं बहुत ताजिरान-ए-वक़्त

क्या ज़िंदगी के ख़्वाब भी नीलाम हो गए


पास आए तो कशिश है न जमाल-ए-रंगीं

दूर से फूल नज़र आए थे ख़ुश-रू कितने


ज़िंदगी तीरगी-ए-शब ही नहीं

सुब्ह की रौशनी भी होती है


ख़ुदा जाने ज़माना आज किस हालत में रहता है

कि वीरानों से बढ़ कर है चमन-ज़ारों की रुस्वाई


जो बिजलियों की पनाहों में तुम बना सकते

तो इस क़दर न तुम्हें ख़ौफ़-ए-आशियाँ होता


कल ये मुमकिन है कि लहराएँ ख़ुशी के गीत भी

हर नज़र में आज इक ख़ामोश सा आलम सही


आबाद मय-कदे भी हैं दैर-ओ-हरम भी नहीं

लेकिन न आदमी को मिला कोई आदमी


तज्रबात-ए-ग़म से 'अज़्मत' को मिला

ये शुऊर-ए-फ़न ये अंदाज़-ए-ग़ज़ल

अज़मत अब्दुल क़य्यूम ख़ाँ
About the poet

अज़मत अब्दुल क़य्यूम ख़ाँ

जन्म : हैदराबाद, सिंध

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like