बहारों का समाँ है और मैं हूँ
किसी का दास्ताँ है और मैं हूँ
कहीं जिस का किनारा ही नहीं है
वो बहर-ए-बे-कराँ है और मैं हूँ
वो हैं और एक अंदाज़-ए-पशेमाँ
वफ़ा का इम्तिहाँ है और मैं हूँ
अता-ए-दर्द-ए-उल्फ़त की बदौलत
निशात-ए-जावेदाँ है और मैं हूँ
हुई है पुर्सिश-ए-हाल-ए-मोहब्बत
निगाह-ए-तर्जुमाँ है और मैं हूँ
तमन्नाओं की जलती रहगुज़र में
ख़याल-ए-कारवाँ है और मैं हूँ
वही बेताब अरमानों की दुनिया
वही ग़म का धुआँ है और मैं हूँ
जहाँ में अब ब-नाम-ए-शे'र 'अज़्मत'
मिरा अपना जहाँ है और मैं हूँ








