क़दम साध जब तलक चला
पीछे-पीछे दौड़ता चला आया वक़्त
अंधड़ में बरसाती बूँदों जैसे
मँडराते रहे आसपास चाहने वाले
फिर सोचा कि सुस्ताने दूँ क़दमों को
तनिक आराम के लिए बैठ गया
वक़्त भी पास आ पहुँचा
लुफ़्त-ए-गुफ़्तुगू कर बढ़ गया आगे
क़दमों को उतार ज़मीन पर टिका
लेटने की तैयारी की मैंने
वक़्त बढ़ता गया पार कर मुझे
यह देख
मैं हँस पड़ा।








