चुंबन

आयुष झाआयुष झा

1 min read · 12.4K reads

तुम्हारे होंठों के हज़ार हाथों में

दस हज़ार कटार देख

मेरा होंठ निहत्था धारण करता है दस हज़ार देह

और अगले सौ हज़ार जन्मों के लिए

चुपचाप नेलपॉलिश में बदल जाता है

प्रेम में होंठों पर होंठ रख हम

रात के तीसरे पहर के

हरसिंहार के आख़िरी वृक्ष होते हैं।

आयुष झा
About the poet

आयुष झा

नई पीढ़ी के कवि-लेखक।

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like