इंतज़ार

आयुष झाआयुष झा

1 min read · 12.4K reads

वे सारे मौसम बीत गए

जिसके इंतज़ार में हम अपने-अपने सीने पर

जूते उतार बैठे रहे।

प्रेम चुपके से आया एकदम आहिस्ता

और अपनी टूटी पुरानी चप्पल छोड़

हमारे एक-एक पैर के जूते पहन चलता बना।

आयुष झा
About the poet

आयुष झा

नई पीढ़ी के कवि-लेखक।

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like