आलिंगन

आयुष झाआयुष झा

1 min read · 12.4K reads

 

एक

माचिस की डिब्बी में डूब जाए जब पनडुब्बी
रह-रहकर उठे झील में ज्वार
आहिस्ता सीने में धँसो 
बिजली-सी कौंधती कटार बनकर
पहन लो मुझे साँसों में
मेरे कंधे पर दो वक्ष को उतार।

दो 

सभी तारे बारी-बारी 
आसमाँ से ग़ायब होते गए
बुझ गई मोमबत्तियाँ सारी
तुम जो दूर गईं
मैं अँधेरे के क़रीब 
और क़रीब जाता रहा
और गले मिलकर 
आख़िर आख़िरी चंद्रमा हो गया।

आयुष झा
About the poet

आयुष झा

नई पीढ़ी के कवि-लेखक।

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like