एक काठ का टुकड़ा - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔधअयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध15 Sept 1865 – 16 Sept 1947

4 min read · 12.4K reads

 
जलप्रवाह में एक काठ का टुकड़ा बहता जाता था।
उसे देख कर बार बार यह मेरे जी में आता था।
पाहन लौं किसलिए उसे भी नहीं डुबाती जल-धारा।
एक किसलिए प्रतिद्वन्दी है और दूसरा है प्यारा।
मैं विचार में डूबा ही था इतने में यह बात सुनी।
जो सुउक्ति कुसुमावलि में से गयी रही रुचि साथ चुनी।
अति कठोर पाहन होता है महा तरल होता है जल।
उसमें से चिनगी कढ़ती है इस में खिलता है शतदल।
युगल भिन्न मति गति रुचि वालों में होता है प्यार नहीं।
स्वच्छ प्रेम की धाराएँ कब अवनि विषमता बीच बहीं।
प्रकृति नियम प्रतिकूल कहो क्या चल सकता था सलिल कभी।
पाहन को वह यदि न डुबा देता विचित्रत रही तभी।
कभी काठ भी शीतल छाया पत्र पुष्प फल के द्वारा।
लोकहित निरत रहा सलिल लौं भूल आत्म गौरव सारा।
सम स्वभाव गुण शीलवान का रिक्त हुआ कब हित-प्याला।
फिर जल कैसे उसे डुबाता आजीवन जिसको पाला।
अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध
About the poet

अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

View profile & all 107 Poems / Stories

More from अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

  1. वैदेही वनवास - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads
  2. प्रिय प्रवास - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads
  3. पारिजात - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads
  4. चोखे चौपदे - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads
  5. चुभते चौपदे - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like