युग-स्वप्न

अविनाशअविनाश

1 min read · 12.4K reads

आकांक्षाओं का गला बड़ा नाज़ुक था

उम्मीदों की रस्सी अपने आप रेत जाती

जब-तब

साहस की बंजर ज़मीन पर धैर्य की उपजाऊ खाद डालनी थी

अधीर उम्मीदों के जनक

साहस को मूढ़ता की रूमानी छाया समझते हैं

कहते हैं कि जग में रूटीन को आसान समझना

नासमझों का प्रोपोगेंडा है

मेरे आस-पास की भाषा नियमों की पोटली से निकलती है

उसके सपनों के चारों ओर यथार्थ की रेखाएँ खिंची हैं

मेरा जीवन व्याकरण के बँधे नियमों के अपवाद की तरह रहा है

मेरे युग का सबसे साहसी काम शायद

स्व को अस्तित्वविहीन कर देना है

मेरे युग का सबसे बड़ा सपना शायद

बिना जिए उम्रदराज़ होते जाना है

अविनाश
About the poet

अविनाश

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like