विकल्पहीनता

अविनाशअविनाश

1 min read · 12.4K reads

मृत्यु जीवन की पंक्ति का अंत है

पर आदमी का जीवन

मृत्यु के दबाव में

कुचला हुआ

सिसकता है

आदमी के पास विकल्पों का झूठ है

जिसे ख़ालीपन में वह गिनता

ठगा हुआ-सा ख़ुद को पाता

हर गिनती एक कारण देती

हर कारण से एक आह निकलती

आह के गर्भ में निराशाजनक बीज पनपता

बीज के मध्य लिखा-सा होता :

'बस एक यही रास्ता था'

आत्म को अप्राकृतिक इरेज़र से मिटाने का तरीक़ा अवैधानिक है

आत्म के पन्ने पर नियति गोंजती रहती है

मानव-इतिहास के संविधान में इसकी कोई चर्चा नहीं!

अविनाश
About the poet

अविनाश

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like