यह वह जगह है जहाँ वे ‘भूल-सुधार’ प्रकाशित करते हैं
कभी-कभार ‘भूल-सुधार’ में भी वे विराट ग़लतियाँ करते हैं
यह करना महज़ कोई भूल नहीं एक भाषा का विभ्राट है
जो मटमैले और लगभग अपठनीय पृष्ठों पर
बार-बार उजागर होता है
वर्तनी की असंख्य अशुद्धियों के साथ
यहाँ ‘भूल-सुधार’ नहीं आत्मस्वीकृतियाँ छापी जानी चाहिए








