प्रतिभाएँ अपनी ही आग में

अविनाश मिश्रअविनाश मिश्र

1 min read · 12.4K reads

कोई इलाहाबाद का था

यह उसके लिए बहुत था

कोई ‘सिंह’ था

यह उसकी सबसे बड़ी योग्यता थी

वह इसे नाम के आगे लगाए या न लगाए

सब इस तरह अपने-अपने

जनपदीय और जातीय वैभव में

बहुत और योग्य थे

जबकि बहुत सारे योग्य लोग

सिर्फ़ इस वजह मार दिए जाते थे

क्योंकि वे इनकार करते थे

अविनाश मिश्र
About the poet

अविनाश मिश्र

View profile & all 64 Poems / Stories