हिंदी से भरे हुए कुएँ में

अविनाश मिश्रअविनाश मिश्र

1 min read · 12.4K reads

यह एक बहुत प्राचीन बात है

सब सत्तावंचित सत्ता से घृणा करते हैं

लेकिन भाषाएँ हथियार नहीं होतीं

यह एक बहुत प्राचीन बात है

भाषाएँ स्वार्थ को नष्ट करती हैं

और आदर्श लक्ष्य को

यह एक बहुत प्राचीन बात है

भाषाएँ समावेशी और मार्गदर्शक होती हैं

लेकिन उदारताएँ अंततः भ्रष्ट हो जाती हैं

यह एक बहुत प्राचीन बात है

सुख को सार्वभौमिक कर दो

और दुःख को सीमित

यह एक बहुत प्राचीन बात है

यह एक कुएँ का जल कहता था

यह उस कुएँ में मेंढ़कों के आगमन से पूर्व की बात है

अविनाश मिश्र
About the poet

अविनाश मिश्र

View profile & all 64 Poems / Stories