वे कहीं-कहीं घृणित, अप्रिय और हास्यास्पद हैं
ये वस्तुत: सीमाएँ हैं दोष नहीं
मूल से अपरिचित रही आई पाठकीय विवशता के भाषिक संसार में
‘वह कृति क्यों नहीं बेहतर बन पड़ी एक भाषा में
वह जो एक भाषा का कालजयी वैभव थी?’
ऐसे प्रश्नों का उत्तर देने के लिए वे बाध्य नहीं हैं
वे बस माध्यम हैं और इस रूप में ही सार्थक हैं
वे अपरिचय को नष्ट कर नए संदर्भ रचते हैं
और इस वजह वे प्रासंगिक हैं और रहेंगे
यह मैं अनुवादकों के विषय में कह रहा था








