वो एक शख़्स कि मंज़िल भी रास्ता भी है - अताउल हक़ क़ासमी

अताउल हक़ क़ासमीअताउल हक़ क़ासमी

3 min read · 12.4K reads

वो एक शख़्स कि मंज़िल भी रास्ता भी है
वही दुआ भी वही हासिल-ए-दुआ भी है

मैं उस की खोज में निकला हूँ साथ ले के उसे
वो हुस्न मुझ पे अयाँ भी है और छुपा भी है

मैं दर-ब-दर था मगर भूल भूल जाता था
कि इक चराग़ दरीचे में जागता भी है

खुला है दिल का दरीचा उसी की दस्तक पर
जो मुझ को मेरी निगाहों से देखता भी है

ये मेरी सरहद-ए-जाँ में क़दम धरा किस ने
कि महव-ए-ख़्वाब हूँ आँखों में रत-जगा भी है

उसे वो भूलने लगता है जो उसे भूले
‘अता’ कि दिल-ज़दा भी ओर सर-फिरा भी है
अताउल हक़ क़ासमी
About the poet

अताउल हक़ क़ासमी

View profile & all 5 Poems / Stories

More from अताउल हक़ क़ासमी

  1. भटक रही है ‘अता ख़ल्क़-ए-बे-अमाँ फिर से - अताउल हक़ क़ासमी

    भटक रही है ‘अता’ ख़ल्क़-ए-बे-अमाँ फिर सेसरों से खींच लिए किस ने साएबान फिर से

    12.4K reads
  2. मंज़िलें भी ये शिकस्ता-बाल-ओ पर भी देखना - अताउल हक़ क़ासमी

    मंज़िलें भी ये शिकस्ता-बाल-ओ पर भी देखनातुम सफ़र भी देखना रख़्त-ए-सफ़र भी देखना

    12.4K reads
  3. थोड़ी सी इस तरफ़ भी नज़र होनी चाहिए - अताउल हक़ क़ासमी

    थोड़ी सी इस तरफ़ भी नज़र होनी चाहिएये ज़िंदगी तो मुझ से बसर होनी चाहिए

    12.4K reads
  4. वो सुकून-ए-जिस्म-ओ-जाँ-गिर्दाब-ए-जाँ होने को है - अताउल हक़ क़ासमी

    वो सुकून-ए-जिस्म-ओ-जाँ-गिर्दाब-ए-जाँ होने को हैपानियों का फूल पानी में रवाँ होने को है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like