थोड़ी सी इस तरफ़ भी नज़र होनी चाहिए - अताउल हक़ क़ासमी

अताउल हक़ क़ासमीअताउल हक़ क़ासमी

2 min read · 12.4K reads

थोड़ी सी इस तरफ़ भी नज़र होनी चाहिए
ये ज़िंदगी तो मुझ से बसर होनी चाहिए

आए है लोग रात की दहलीज़ फाँद कर
उन के लिए नवेद-ए-सहर होना चाहिए

इस दर्जा पारसाई से घुटने लगा है दम
मैं हूँ बशर ख़ता-ए-बशर होनी चाहिए

वो जानता नहीं तो बताना फ़ुज़़ूल है
उस को मिरे ग़मों की ख़बर होनी चाहिए
अताउल हक़ क़ासमी
About the poet

अताउल हक़ क़ासमी

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like