सपना टूट गया

अटल बिहारी वाजपेयीअटल बिहारी वाजपेयी25 Sept 1924 – 16 Sept 2018

1 min read · 12.4K reads

हाथों की हल्दी है पीली

पैरों की मेहँदी कुछ गीली

पलक झपकने से पहले ही सपना टूट गया

दीप बुझाया रची दीवाली

लेकिन कटी न मावस काली

व्यर्थ हुआ आवाहन स्वर्ण सबेरा रूठ गया

सपना टूट गया

नियति नटी की लीला न्यारी

सब कुछ स्वाहा की तैयारी

अभी चला दो कदम कारवाँ साथी छूट गया

सपना टूट गया

अटल बिहारी वाजपेयी
About the poet

अटल बिहारी वाजपेयी

View profile & all 42 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like