रौनक़-ए-बेश-ओ-कम किस के होने से है - अतहर नफीस

अतहर नफीसअतहर नफीस

5 min read · 12.4K reads

रौनक़-ए-बेश-ओ-कम किस के होने से है
मौसम-ए-खुश्क-ओ-नम किस के होने से है

किस का चेहरा बनाती हैं ये साअतें
वक़्त का ज़ेर-ओ-बम किस के होने से है

कौन गुज़रा कि बनते गए रास्ते
राह का पेच-ओ-ख़म किस के होने से है

किस की ख़ातिर दरीचों से आई हवा
ये फ़ज़ा यूँ बहम किस के होने से है

किसी की ख़ातिर दरीचों से आई हवा
ये फ़ज़ा यूँ बहम किस के होने से है

शाख़-दर-शाख़ पत्तों की ये ज़िंदगी
आज भी मुश्तरम किस के होने से है

मौत बर-हक़ है किस के न होने से आज
ज़िंदगी दम-ब-दम किस के होने से है

किस की ज़ुल्फ़ों का एजाज़ है बू-ए-गुल
ये हवाओं में नम किस के होने से है

सुब्ह-ए-शादाबी-ए-जाँ का क्यूँ है मलाल
इशरत-ए-शाम-ए-ग़म किस के होने से है

वहशत-ए-दिल को किस ने सँभाला दिया
ये जुनूँ कम से कम किस के होने से है

किस से मंसूब है हर जफ़ा हर वफ़ा
ये सितम ये करम किस के होने से है
अतहर नफीस
About the poet

अतहर नफीस

View profile & all 9 Poems / Stories

More from अतहर नफीस

  1. ‘अतहर तुम ने इश्क़ किया कुछ तुम भी कहो क्या हाल हुआ - अतहर नफीस

    ‘अतहर’ तुम ने इश्क़ किया कुछ तुम भी कहो क्या हाल हुआकोई नया एहसास मिला या सब जैसा अहवाल हुआ

    12.4K reads
  2. दिल की मसर्रतें नई जाँ का मलाल है नया - अतहर नफीस

    दिल की मसर्रतें नई जाँ का मलाल है नयामेरी ग़ज़ल में आज फिर एक सवाल है नया

    12.4K reads
  3. इतने दिन के बाद तू आया है आज - अतहर नफीस

    इतने दिन के बाद तू आया है आजसोचता हूँ किस तरह तुझे से मिलूँ

    12.4K reads
  4. कभी साया है कभी धूप मुक़द्दर मेरा - अतहर नफीस

    कभी साया है कभी धूप मुक़द्दर मेराहोता रहता है यूँ की क़र्ज़ बराबर मेरा

    12.4K reads
  5. न शाम है न सवेरा अजब दयार में हूँ - अतहर नफीस

    न शाम है न सवेरा अजब दयार में हूँमैं एक अरसा-ए-बे-रंग के हिसार में हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like