श्मशान-शृंगार

आशुतोष दुबेआशुतोष दुबे

1 min read · 12.4K reads

क्या तुमने कभी

किसी सब्ज़ दरख़्त पर

गिरती हुई बिजली देखी है?

नींद में होठों पर

भटक आई मुस्कान

भ्रम है

भ्रम है दस्तक

रात तीसरे पहर अचानक

मन पर

ये कौन-सी आवाज़ें हैं

जो शामिल हो गई हैं हमारी आवाज़ों में

ये कौन-से प्रेत हैं

जो हमारी आवाज़ों में

अपने फ़रमान जारी कर रहे हैं

नहीं, संयोग नहीं यह

वियोग भी नहीं

यह श्मशान-शृंगार है

जिसमें विरह शोभा में दीप्त

एक शव दूसरे की प्रतीक्षा में

कातर होता है

वह देखो

एक पेड़ जल रहा है सामने

वह देखो

उसके नीचे

बारिश से बचने के लिए खड़े हुए हम

राख हो रहे हैं

आशुतोष दुबे
About the poet

आशुतोष दुबे

View profile & all 65 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमछली और किलकिला पक्षीनदी के पठारकांशवन में—— ब्रजनाथ रथ