परेशाँ हुए थे न हैरान थे - आशुफ़्ता चंगेज़ी

आशुफ़्ता चंगेज़ीआशुफ़्ता चंगेज़ी

2 min read · 12.4K reads

परेशाँ हुए थे न हैरान थे
कई दिन से बारिश के इम्कान थे

ये कैसी कहानी सुनाई गई
सभी सुनने वाले पशेमान थे

इशारे में जो अपना घर फूँक दें
कभी शहर में ऐसे नादान थे

सभी वलवले दिल के दिल में रहे
मुसलसल इधर अहद ओ पैमान थे

लरज़ते थे घर से निकलते हुए
कभी राह में इतने मैदान थे

ज़माना हुआ धूप सेंके हुए
बहुत बंद कमरे के अरमान थे
आशुफ़्ता चंगेज़ी
About the poet

आशुफ़्ता चंगेज़ी

View profile & all 9 Poems / Stories

More from आशुफ़्ता चंगेज़ी

  1. अजब रंग आँखों में आने लगे - आशुफ़्ता चंगेज़ी

    अजब रंग आँखों में आने लगेहमें रास्ते फिर बुलाने लगे

    12.4K reads
  2. धूप के रथ पर हफ़्त अफ़लाक - आशुफ़्ता चंगेज़ी

    धूप के रथ पर हफ़्त अफ़लाकचौबारों के सर पर ख़ाक

    12.4K reads
  3. घरोंदे ख़्वाबों के सूरज के साथ रख लेते - आशुफ़्ता चंगेज़ी

    घरोंदे ख़्वाबों के सूरज के साथ रख लेतेपरों में धूप के इक काली रात रख लेते

    12.4K reads
  4. गुज़र गए हैं जो मौसम कभी न आएँगे - आशुफ़्ता चंगेज़ी

    गुज़र गए हैं जो मौसम कभी न आएँगेतमाम दरिया किसी रोज़ डूब जाएँगे

    12.4K reads
  5. ख़बर तो दूर अमीन-ए-ख़बर नहीं आए - आशुफ़्ता चंगेज़ी

    ख़बर तो दूर अमीन-ए-ख़बर नहीं आएबहुत दिनों से वो लश्कर इधर नहीं आए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like