घरोंदे ख़्वाबों के सूरज के साथ रख लेते - आशुफ़्ता चंगेज़ी

आशुफ़्ता चंगेज़ीआशुफ़्ता चंगेज़ी

3 min read · 12.4K reads

घरोंदे ख़्वाबों के सूरज के साथ रख लेते
परों में धूप के इक काली रात रख लेते

हमें ख़बर थी ज़बाँ खोलते ही क्या होगा
कहाँ कहाँ मगर आँखों पे हाथ रख लेते

तमाम जंगों का अंजाम मेरे नाम हुआ
तुम अपने हिस्से में कोई तो मात रख लेते

कहा था तुम से के ये रास्ता भी ठीक नहीं
कभी तो क़ाफ़िले वालों की बात रख लेते

ये क्या किया के सभी कुछ गँवा के बैठ गए
भरम तो बंदा-ए-मौला-सिफ़ात रख लेते

मैं बे-वफ़ा हूँ चलो ये भी मान लेता हूँ
भले बुरे ही सही तजरबात रख लेते
आशुफ़्ता चंगेज़ी
About the poet

आशुफ़्ता चंगेज़ी

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like