पहाड़ - अशोक तिवारी

Ashok Tiwariअशोक तिवारी5 Sept 1963

6 min read · 12.4K reads

पहाड़

एक पहाड़
थामा था जिसने
समूचा जंगल
थामे हुए थे जिसने पेड़-पौधे
जीव-जंतु, तालाब, गरोखर
और नदी....
वही नदी जिसने बहना भी सीखा
उसी पहाड़ की अतल गहराइयों में जाकर
जो टकराती रही पेड़ों के हज़ारों झुरमुटों से
और बहती रही समेटते हुए
तमाम कूड़े-कबाड़ को अपने अंदर
अपने से बाहर को साफ़-सुथरा करने के लिए

एक पहाड़
जिसके सीने में बिखरी पड़ी हैं
पूरे जंगल की जड़ें
एक जंगल जहां
पेड़ अपने पेड़ होने का अहसासभर नहीं कराते
बल्कि होते हुए पेड़
भर लाते थे अपने अंदर
पहाड़ की ऊंचाई

एक पहाड़
जिसकी विशालता उसकी ऊपरी कठोरता और
खाड़-खड्डों से नहीं
उसके अंदर मौजूद उस मोम से थी
जो पिघलना भी जानता था
और जमना भी
जो घरती के ममत्व के साथ अस्तित्व में आया
उसके अंदर बहने वाली
सभी धाराओं की बारीकियों से
पहचान की जानी चाहिए
उसके क़द की
सोच की....

एक पहाड़
जो पहाड़ होने के साथ
इंकार करता रहा पहाड़ होने से
वो पहाड़
वक़्त की तलहटी में खो गया
जिसने पैदा किए
कई-कई और पहाड़
इस ज़मीन को
सुंदर और हसीन बनाने के लिए....
...........
(गुरु एवं प्रिय दोस्त ‘के.पी.’ के निधन पर)
08/11/2009

Ashok Tiwari
About the poet

Ashok Tiwari अशोक तिवारी

अशोक तिवारी

View profile & all 27 Poems / Stories

More from Ashok Tiwari

  1. मुमकिन है - अशोक तिवारी

    अशोक तिवारीअशोक तिवारी हिन्दी भाषा के लेखक एवम सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे अध्यापन करने के साथ-साथ साहित्य एवम सामाजिक कार्यकलापों से गहरे जुड़े हैं। उनका जन्म ५ सितम्बर १९६३ को मथुरा जिले के कराहरी ग्राम में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा अलीगढ जिले के इगलास कस्बे में हुई, जिसके बाद उन्होंने धर्म समाज महाविद्यालय से गणित में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। गणित विषय के अध्यापन के साथ-साथ उन्होंने हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर हिन्दी कविता में धर्म-निरपे़क्षता विषय पर शोध-कार्य किया। आजकल वे दिल्ली में गणित के अध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं और साहित्य एवं सामाजिक कार्यकलापों सें जुड़े हैं।

    12.4K reads
  2. सुनो अदीब - अशोक तिवारी

  3. इंसान ही था वह - अशोक तिवारी

    सफ़दर हाश्मी के लिएएक इंसान ही था वह

    12.4K reads
  4. खबर मिली है - अशोक तिवारी

    खबर मिली है ड्योड़ी पर माँरोज़ सुबह ताका करती है

    12.4K reads
  5. चलो - अशोक तिवारी

    चलो .....चलो कि चलना ही जीवन है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँमाफ़ीसबसे पहले मैं माफ़ी माँगता हूँ हज़रत हौव्वा से।मैंने ही अफ़वाह उड़ाई थी कि उस ने आदम को बहकाया था— फ़रीद ख़ाँ