नींव की ईंट - अशोक तिवारी

Ashok Tiwariअशोक तिवारी5 Sept 1963

5 min read · 12.4K reads

नींव की ईंट

नींव की ईंट नींव में होती है
दिखाई नहीं देती
इसलिए कि अदृश्य होना
अपनी उपस्थिति नहीं करता है दर्ज
नींव की ईंट रहती है
अनुपस्थित पूरे परिदृश्य से
सँभाले हुए पूरा बोझ
नहीं की जाती है
चर्चा में शरीक़
हो जाती है शुमार
ग़ैर ज़रूरी चीज़ों में

इमारतों के झुंड के झुंड
नहा रहे होते हैं जब
रोशनी के समंदर में
ले रहे होते हैं मज़े क़ामयाबी के
ख़ूबसूरत उपादानों के साथ
पड़ी होती है
नींव की ईंट
अँधेरे की गुमनामी में चुपचाप

नींव की ईंट
कहने में नहीं
करने में यक़ीन रखती है
करने की ख़ातिर
मरने में यक़ीन रखती है
मज़बूती के साथ
वह ख़ुद ही करती है फ़ख़्र
अपने दायित्वों पर
ख़ुद ही कर्तव्यबोध भी

नींव की ईंट
क्या सचमुच दिखाई नहीं देती
या कर दी जाती है नज़रंदाज
महत्वाकांक्षाओं के चलते!!
02/02/2012
Ashok Tiwari
About the poet

Ashok Tiwari अशोक तिवारी

अशोक तिवारी

View profile & all 27 Poems / Stories

More from Ashok Tiwari

  1. मुमकिन है - अशोक तिवारी

    अशोक तिवारीअशोक तिवारी हिन्दी भाषा के लेखक एवम सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे अध्यापन करने के साथ-साथ साहित्य एवम सामाजिक कार्यकलापों से गहरे जुड़े हैं। उनका जन्म ५ सितम्बर १९६३ को मथुरा जिले के कराहरी ग्राम में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा अलीगढ जिले के इगलास कस्बे में हुई, जिसके बाद उन्होंने धर्म समाज महाविद्यालय से गणित में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। गणित विषय के अध्यापन के साथ-साथ उन्होंने हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर हिन्दी कविता में धर्म-निरपे़क्षता विषय पर शोध-कार्य किया। आजकल वे दिल्ली में गणित के अध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं और साहित्य एवं सामाजिक कार्यकलापों सें जुड़े हैं।

    12.4K reads
  2. सुनो अदीब - अशोक तिवारी

  3. इंसान ही था वह - अशोक तिवारी

    सफ़दर हाश्मी के लिएएक इंसान ही था वह

    12.4K reads
  4. खबर मिली है - अशोक तिवारी

    खबर मिली है ड्योड़ी पर माँरोज़ सुबह ताका करती है

    12.4K reads
  5. चलो - अशोक तिवारी

    चलो .....चलो कि चलना ही जीवन है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like