गाँव - अशोक तिवारी

Ashok Tiwariअशोक तिवारी5 Sept 1963

4 min read · 12.4K reads

गाँव

गाँव मेरा है, पूछूं तुमसे भाई एक ही बात
कैसे बन गया एक अजनबी ख़ुद ही रातों रात
काम मेरा पुश्तैनी था जो छूट गया तो छूट गया
बाज़ारों की होड़ में मिल गई कैसी ये सौगात
वैश्वीकरण के चलते तुमने गाँव बनाए शहर
धंधा छूटा, काम छूटा खाई मात पे मात
कहते हैं अब गाँव बन गई ये पूरी दुनिया
कहाँ गया पर गाँव मेरा वो, थामे था जो हाथ
सोंधी मिट्टी, गाँव की ख़ुशबू मेहनतकश वे लोग
कहाँ गए, क्या हुआ उन्हें क्यों बेक़ाबू हालात
भाईचारा धर्म था जिनका, मानवता था कर्म
अपना-तेरा ऐसा फैला सिमटे अपने आप
दाने को मुहताज हो गए खाने को बेहाल
पैसे के बल पर तुमने तो ख़ूब उड़ाए माल
पूँजी का ये खेल भई अब किसको समझ न आए
अनगिन इंसानों को तुमने दिए ज़ख्म, आघात I
Ashok Tiwari
About the poet

Ashok Tiwari अशोक तिवारी

अशोक तिवारी

View profile & all 27 Poems / Stories

More from Ashok Tiwari

  1. मुमकिन है - अशोक तिवारी

    अशोक तिवारीअशोक तिवारी हिन्दी भाषा के लेखक एवम सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे अध्यापन करने के साथ-साथ साहित्य एवम सामाजिक कार्यकलापों से गहरे जुड़े हैं। उनका जन्म ५ सितम्बर १९६३ को मथुरा जिले के कराहरी ग्राम में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा अलीगढ जिले के इगलास कस्बे में हुई, जिसके बाद उन्होंने धर्म समाज महाविद्यालय से गणित में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। गणित विषय के अध्यापन के साथ-साथ उन्होंने हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर हिन्दी कविता में धर्म-निरपे़क्षता विषय पर शोध-कार्य किया। आजकल वे दिल्ली में गणित के अध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं और साहित्य एवं सामाजिक कार्यकलापों सें जुड़े हैं।

    12.4K reads
  2. सुनो अदीब - अशोक तिवारी

  3. इंसान ही था वह - अशोक तिवारी

    सफ़दर हाश्मी के लिएएक इंसान ही था वह

    12.4K reads
  4. खबर मिली है - अशोक तिवारी

    खबर मिली है ड्योड़ी पर माँरोज़ सुबह ताका करती है

    12.4K reads
  5. चलो - अशोक तिवारी

    चलो .....चलो कि चलना ही जीवन है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like