सभी मिट्टी हैं सोने का बना कोई नहीं होता - अशोक रावत

Ashok Rawatअशोक रावत15 Sept 1953

4 min read · 12.4K reads

सभी मिट्टी हैं सोने का बना कोई नहीं होता.
कहीं चौबीस केरेट सा खरा कोई नहीं होता.

हमारी ज़िंदगी आसान हो जाती है तब ख़ुद ही,
हमारे सोच में जब फ़ासला कोई नहीं होता.

कठिन होता है ख़ुद को तोलना अपनी तराजू में,
हमारे सामने जब दूसरा कोई नहीं होता.

सभी में कुछ न कुछ अच्छा बुरा होता ही होता है,
बुरा ही हो, कभी इतना बुरा कोई नहीं होता,

सफ़र में ज़िंदगी के मोड़ कुछ ऐसे भी आते है,
जहां से लौटने का रास्ता कोई नहीं होता.

जुदा इंसान को मजबूरियाँ यूँ कर भी देती हैं,
कभी एहसास से लेकिन जुदा कोई नहीं होता.

हवाओं से बिना उलझे हुये चुपचाप बुझ जाए,
कहीं भी जाइए, ऐसा दिया कोई नहीं होता.

वहाँ सब माफियाओं की मेहरबानी से चलता है,
जहाँ कानून है पर क़ायदा कोई नहीं होता.
Ashok Rawat
About the poet

Ashok Rawat अशोक रावत

अशोक रावत

View profile & all 55 Poems / Stories

More from Ashok Rawat

  1. थोड़ा सा ईमान - अशोक रावत

    भूलना भी चाहा था, कोशिशें भी की लेकिन, आज तक नहीं भूलेज़िंदगी के कुछ लम्हे, जिंदगी के कुछ क़िस्से, जिंदगी के कुछ चेहरे

    12.4K reads
  2. जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है, - अशोक रावत

    जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है,उसके मन में कोइ तो डर रहता है.

    12.4K reads
  3. वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं - अशोक रावत

    वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं,सच कहा तो किसी ने सुना ही नहीं.

    12.4K reads
  4. ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके, - अशोक रावत

    ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके,चक्रवात पर हमें झुका नहीं सके.

    12.4K reads
  5. संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहीं - अशोक रावत

    संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहींमेरी कविता मौज मनाने का समान नहीं.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like