खुले आकाश में उड़ने की चाहत क्यों नहीं करते - अशोक रावत

Ashok Rawatअशोक रावत15 Sept 1953

4 min read · 12.4K reads

खुले आकाश में उड़ने की चाहत क्यों नहीं करते,
परिंदे हैं तो पिंजरों से बग़ावत क्यों नहीं करते.


उजालों के समर्थन में ये इतनी हिचकिचाहट क्यों,
कभी खुल कर अँधेरों की मज्जमत क्यों नहीं करते.


किसी पत्थर से पूछोगे तो क्या वो सच बताएगा,
कि ये पत्थर कभी दर्पण की इज़्ज़त क्यों नहीं करते.


निभाने के लिये कम तो नहीं इक शाख का रिश्ता,
ये कांटे फिर गुलाबों की हिमायत क्यों नहीं करते.


चिराग़ों की हिफ़ाज़त आँधियों के सिर, तअज्जुब है,
भला तुम ख़ुद कभी इनकी हिफ़ाज़त क्यों नहीं करते.


इसे फ़िलहाल रहने दो, ये किस्सा फिर सुनाएंगे,
कि हम पत्थर के देवों की इबादत क्यों नहीं करते.


Ashok Rawat
About the poet

Ashok Rawat अशोक रावत

अशोक रावत

View profile & all 55 Poems / Stories

More from Ashok Rawat

  1. थोड़ा सा ईमान - अशोक रावत

    भूलना भी चाहा था, कोशिशें भी की लेकिन, आज तक नहीं भूलेज़िंदगी के कुछ लम्हे, जिंदगी के कुछ क़िस्से, जिंदगी के कुछ चेहरे

    12.4K reads
  2. जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है, - अशोक रावत

    जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है,उसके मन में कोइ तो डर रहता है.

    12.4K reads
  3. वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं - अशोक रावत

    वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं,सच कहा तो किसी ने सुना ही नहीं.

    12.4K reads
  4. ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके, - अशोक रावत

    ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके,चक्रवात पर हमें झुका नहीं सके.

    12.4K reads
  5. संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहीं - अशोक रावत

    संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहींमेरी कविता मौज मनाने का समान नहीं.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like