अँधेरों की सभा में सर उठाना सीख जाते हैं - अशोक रावत

Ashok Rawatअशोक रावत15 Sept 1953

4 min read · 12.4K reads

अँधेरों की सभा में सर उठाना सीख जाते हैं,
दियों को बस जला दो, झिलमिलाना सीख जाते हैं.

वो ये भी सीख जाते हैं, सफ़र कैसे किया जाए,
क़दम जो राह पर आगे बढ़ाना सीख जाते हैं.
किसी तालीम के मोहताज होते ही नहीं पौधे,
वो खुद मिट्टी में अपनी जड़ जमाना सीख जाते है.
कलम जो थाम लेता है, वही झुकता नहीं, वरना,
सभी हालात से एक दिन, निभाना सीख जाते हैं.

किसी मजदूर को अपने लिए कोई छत नहीं मिलती,
वो दुनिया के लिए तो घर बनाना सीख जाते है.

कभी इंसान की इज्ज़त करेंगे सोचिए भी मत,
जो हर पत्थर के आगे सर झुकाना सीख जाते हैं.

ज़रा सी देर में पहचान लेते हैं हवा का रुख,
पतंगें, जिस समय बच्चे, उड़ाना सीख जाते है.
Ashok Rawat
About the poet

Ashok Rawat अशोक रावत

अशोक रावत

View profile & all 55 Poems / Stories

More from Ashok Rawat

  1. थोड़ा सा ईमान - अशोक रावत

    भूलना भी चाहा था, कोशिशें भी की लेकिन, आज तक नहीं भूलेज़िंदगी के कुछ लम्हे, जिंदगी के कुछ क़िस्से, जिंदगी के कुछ चेहरे

    12.4K reads
  2. जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है, - अशोक रावत

    जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है,उसके मन में कोइ तो डर रहता है.

    12.4K reads
  3. वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं - अशोक रावत

    वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं,सच कहा तो किसी ने सुना ही नहीं.

    12.4K reads
  4. ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके, - अशोक रावत

    ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके,चक्रवात पर हमें झुका नहीं सके.

    12.4K reads
  5. संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहीं - अशोक रावत

    संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहींमेरी कविता मौज मनाने का समान नहीं.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like