अगर हम फायदे नुकसान को ही तोलते रहते - अशोक रावत

Ashok Rawatअशोक रावत15 Sept 1953

3 min read · 12.4K reads

अगर हम फायदे नुकसान को ही तोलते रहते,
तो क्या बेख़ौफ़ होकर इस तरह सच बोलते रहते.

यही मक़सद रहा होता, हमें पैसा कमाना है,
कहीं भी बैठ कर लफ़्ज़ों में शक्कर घोलते रहते.

हमारे सोच में इंसानियत गर मर गयी होती,
तुम्हारे नाम का बिल्ला लगा कर डोलते रहते.

क़लम का साथ हमको मिल गया तो बच गए वरना,
हमेशा पत्थरों से आइनों को तोलते रहते.

किसी के सोच पर इतना अँधेरा जम नहीं पाता,
अगर हम लोग रौशनदान जब तब खोलते रहते.
Ashok Rawat
About the poet

Ashok Rawat अशोक रावत

अशोक रावत

View profile & all 55 Poems / Stories

More from Ashok Rawat

  1. थोड़ा सा ईमान - अशोक रावत

    भूलना भी चाहा था, कोशिशें भी की लेकिन, आज तक नहीं भूलेज़िंदगी के कुछ लम्हे, जिंदगी के कुछ क़िस्से, जिंदगी के कुछ चेहरे

    12.4K reads
  2. जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है, - अशोक रावत

    जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है,उसके मन में कोइ तो डर रहता है.

    12.4K reads
  3. वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं - अशोक रावत

    वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं,सच कहा तो किसी ने सुना ही नहीं.

    12.4K reads
  4. ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके, - अशोक रावत

    ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके,चक्रवात पर हमें झुका नहीं सके.

    12.4K reads
  5. संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहीं - अशोक रावत

    संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहींमेरी कविता मौज मनाने का समान नहीं.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like