सपने में

अशोक कुमार पांडेयअशोक कुमार पांडेय1 Jan 1975

2 min read · 12.4K reads

 

आज की उम्र पूरी हो गई है चाँद की 
नींद की भी उम्र होती है 
बस सपने हैं जिन्होंने आब-ए-ज़मज़म चखने का गुनाह किया है 
और अश्वस्थामा की तरह भटक रहे हैं घायल 

न नींद का कोई दिन मुअइय्यन है न सपनों का 

एक 

एक अँधेरी खाई है 
जिसमें दौड़ रहा हूँ लगातार 
पाँवों में मेरे मद्धम लौ है थरथराती 
हाथ काँपते हैं भय और उत्तेजना से 

फिर अचानक इतनी रौशनी 
कि हाथ को हाथ दिखाई नहीं देता 

दो

एक बहुत छोटा-सा काम है 
मसलन किसी दोस्त को लेने जाना है स्टेशन पर 

लेकिन मोटरसाइकिल पंचर है 
फिर बाहर बहुत तेज़ बारिश 
फिर दफ़्तर से फोन किसी ज़रूरी काम के लिए 
फिर रास्ते में दंगे हो रहे हैं धारा 144 शहर में 
फिर इतनी भीड़ कि जाम लगा है किसी देवता का जुलूस

फिर झटके से उठता हूँ 
और दोस्त को फ़ोन लगाता हूँ 

तीन

बस गिर पड़ी है किसी पुल के साथ सूखी नदी में 
गीले घावों के साथ पड़ा हूँ एक अपरिचित भीड़ में 

एक बूढ़े की ओर बढ़ाता हूँ हाथ तो वह 
कस के थाम लेता है अपनी गठरी 
एक औरत जिसका बच्चा खो गया है कहीं 
उसे देखता हूँ तो तुरत आँचल सँभालने लगती है 
सोचता हूँ एक सिगरेट ही पिला दूँ ड्राइवर को 
लेकिन वह भाग रहा है बेतहाशा 

मेरा फ़ोन जेब में नहीं है और पत्नी से बात करने की इच्छा अदम्य 
बैग जो रैक में था कहीं नहीं है अब और तीन दिनों की मेहनत बेकार हो जाने पर दुखी भी नहीं हूँ 
एक मेंढक जीभ बढ़ाकर लपकता है फतिंगे को और पानी कहीं नहीं है 

आस-पास से तमाम लोग आए हैं और ज्यों ही सोचता हूँ मनुष्यता के बारे में 
एक भागते हुए के हाथ में मेरा बैग दिखाई देता है दूसरे के हाथ में वह गठरी 
मैं भागना चाहता हूँ उनके पीछे लेकिन मेंढक के बगल में बैठ जाता हूँ तो वह छिटक कर दूर चला जाता है 
उस औरत के कानों में बाली नहीं है गले में मंगलसूत्र भी अब नहीं हाथ में कोई झोला भी नहीं 
गोद में बच्चा है और वह आँचल उघाड़े दूध पिला रही है 

मैं बच्चे का सिर सहलाना चाहता हूँ तो पहुँचता हूँ पत्नी के थके हुए हाथों तक

चार

अहिंसा के मेरे व्रत 
टूटते हैं स्वप्नों में 

अभी-अभी मैंने एक तानाशाह की चाय में ज़हर मिला दिया है

अशोक कुमार पांडेय
About the poet

अशोक कुमार पांडेय

हिंदी कवि-कथाकार और अनुवादक। ‘कश्मीरनामा’ शीर्षक पुस्तक के लिए चर्चित। मूल नाम : अशोक कुमार पांडेय जन्म : 01/01/1975 | मऊ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी