आज़ादी - अशोक भाटिया

Ashok Bhatiaअशोक भाटिया5 Sept 1955

3 min read · 12.4K reads

मुझे बोलने दिया जाए
मुझे क्रोध करने दिया जाए
मुझे स्त्री और देश से
प्रेम करने दिया जाए
मुझे फेफड़े–भर
ऑक्सीजन लेने दी जाए
मुझे हर क़िताब पढ़ने का
अधिकार दिया जाए
मुझे इतिहास जानने दिया जाए
मुझे सदियों से बनाई गई
स्याह सुरंगों से बाहर निकलने दिया जाए
मुझ अच्छे–बुरे लोगों से
मिलने दिया जाए
मुझे सौन्दर्य को महसूस करने दिया जाए
मुझ पर जीने की शर्तें न लगाई जाएँ
मुझे ज़िंदगी से सुख छीनने दिया जाए ।
Ashok Bhatia
About the poet

Ashok Bhatia अशोक भाटिया

प्रतिष्ठितसाहित्यकार डाॅ. अशोक भाटिया को विशिष्ट अकादमी सम्मान से नवाजा गया है। कोलकाता में त्रिवेणी साहित्य संस्कृति कला अकादमी की ओर से आयोजित समारोह में डा. भाटिया को यह सम्मान भारतीय भाषा परिषद के निदेशक डाॅ. शंभुनाथ ने प्रदान किया। इस मौके पर डाॅ. अशोक भ…

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like