करे कोशिश अगर इन्सान तो क्या-क्या नहीं मिलता - अशोक अंजुम

Ashok Anjumअशोक अंजुम15 Dec 1966

3 min read · 12.4K reads

करे कोशिश अगर इन्सान तो क्या-क्या नहीं मिलता
वो उठकर चल के तो देखे जिसे रास्ता नहीं मिलता

भले ही धूप हो कांटे हों पर चलना ही पड़ता है
किसी प्यासे को घर बैठे कभी दरिया नहीं मिलता

कमी कुछ चाल में होगी , कमी होगी इरादों में
जो कहते कामयाबी का हमें नक्शा नहीं मिलता

कहें क्या ऐसे लोगों से जो कहकर लड़खड़ाते हैं
की हम आकाश छू लेते मगर मौक़ा नहीं मिलता

हम अपने आप पर यारो भरोसा करके तो देखें
कभी भी गिडगिडाने से कोई रुतबा नहीं मिलता
Ashok Anjum
About the poet

Ashok Anjum अशोक अंजुम

जन्मदिन-15 दिसम्बर 1966 (वास्तविक) , 25 सितम्बर 1966 (अभिलेख में) पिताजी का नाम-श्री जगदीश प्रसाद शर्मा / माताजी का नाम-श्रीमती रामवती शर्मा पत्नी-श्रीमती भारती शर्मा / पुत्र-अमन शर्मा-पुत्री-देवांशी शर्मा शिक्षा-बी.एससी., एम.ए. (अर्थशास्त्र, हिन्दी) , बी.एड।…

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीहम कुछ ऐसे तिरे दीदार में खो जाते हैंहम कुछ ऐसे तिरे दीदार में खो जाते हैंजैसे बच्चे भरे बाज़ार में खो जाते हैं— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानाभूलने वालेभूलने वाले तो ऐसे भूले हैंजैसे कि कुछ भूले ही न हों— हरे प्रकाश उपाध्यायकविताजोत-कोड़ डालो इस परती आदमी-ज़मीन कोलोहे के तेज़ फाल से तोड़-तोड़ डालो— हीरेन भट्टाचार्य