मेरा आँसू मुझे वापस दे दो

Aslam FarrukhiAslam Farrukhi23 Oct 1923 – 15 Jun 2016

1 min read · 12.6K reads

मेरा आँसू मुझे वापस दे दो

अब मैं आँसू न बहाऊँगा कभी

मैं ये मोती न लुटाऊँगा कभी

ये भी देखो कि हैं इस बूँद में क्या रंग छुपे

सोचता हूँ कि धनक है ये भी

इस में है ख़ून-ए-जिगर की सुर्ख़ी

है मिरे चेहरा-ए-ग़मनाक की ज़र्दी उस में

दर्द की नीलगूँ लहरों की तवानाई है

दिल के तालाब पे लहराती हुई

गुलगुली काई की सब्ज़ी भी तो है

उस में नारंजी शगूफ़ों की उदासी भी तो है

ऊदे बादल की लरज़ती हुई परछाईं भी है

मेरे माहौल की तारीक सफ़ेदी भी तो है

मेरा आँसू मुझे वापस दे दो

मैं ये मोती न लुटाऊँगा कभी

Aslam Farrukhi
About the poet

Aslam Farrukhi

Aslam Farrukhi (Urdu: اسلم فرخی‎) (23 October 1923 – 15 June 2016) was an Urdu author, literary critic, linguist, scholar and radio scriptwriter from Pakistan. He is also known for writing children's books. He remained associated as a Professor and Chairman w…

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like