बच्ची

असीमा भट्टअसीमा भट्ट17 May 1970

1 min read · 12.4K reads

एक बच्ची जो

बनाती है बालू के घर

और रचाती है गुड़ियों का ब्याह

जब वह बड़ी होती है तब

उन्हीं अमूर्त कल्पनाओं को

मूर्त रूप देने की कोशिश करती है

उम्र भर...

असीमा भट्ट
About the poet

असीमा भट्ट

अभिनय के संसार से संबद्ध हिंदी कवयित्री और गद्य-लेखिका। मूल नाम : असीमा भट्ट जन्म : 17/05/1970 | पटना, बिहार

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like