ये अश्क चश्मों में हमदम रहे रहे न रहे

आसिफ़ुद्दौलाआसिफ़ुद्दौला

1 min read · 12.4K reads

ये अश्क चश्मों में हमदम रहे रहे न रहे

हबाब-दार कोई दम रहे रहे न रहे

तू अपने शेवा-ए-जौर-ओ-जफ़ा से मत गुज़रे

तिरी बला से मिरा दम रहे रहे न रहे

फबा है रुख़ पे तिरे ख़ुश-नुमा सनम लेकिन

हमेशा गुल पे ये शबनम रहे रहे न रहे

आसिफ़ुद्दौला
About the poet

आसिफ़ुद्दौला

उपनाम : 'आसिफ़' जन्म : फ़ैज़ाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Sep 1797 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मीर सोज़ (गुरु) अवध के चौथे नवाब आसिफ़ उद्दौला लखनवी सभ्यता व संस्कृति और उर्दू शायरी के उस शैली के संस्थापक थे जिसे बाद में दबिस्तान-ए-लखनऊ के नाम से जाना गया। अवध…

View profile & all 28 Poems / Stories