मर गया ग़म में तिरे हाए में रोता रोता

आसिफ़ुद्दौलाआसिफ़ुद्दौला

1 min read · 12.4K reads

मर गया ग़म में तिरे हाए में रोता रोता

जेब-ओ-दामन के तईं अश्क से धोता धोता

ग़ैर-अज़-ख़ार-ए-सितम कुछ न उगा और कहीं

किश्त-ए-उल्फ़त में फिरा अश्क में बोता बोता

रफ़्ता रफ़्ता हुआ आख़िर के तईं को मुफ़्लिस

नक़्द को उम्र की मैं हिज्र में खोता खोता

गरचे फ़रहाद था और क़ैस जुनूँ में मशहूर

एक दिन मैं भी पहुँच जाऊँगा होता होता

चौंक 'आसिफ़' ने बनाया अजब अपना अहवाल

उठ गया पास सीं तो सुब्ह जो सोता सोता

आसिफ़ुद्दौला
About the poet

आसिफ़ुद्दौला

उपनाम : 'आसिफ़' जन्म : फ़ैज़ाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Sep 1797 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मीर सोज़ (गुरु) अवध के चौथे नवाब आसिफ़ उद्दौला लखनवी सभ्यता व संस्कृति और उर्दू शायरी के उस शैली के संस्थापक थे जिसे बाद में दबिस्तान-ए-लखनऊ के नाम से जाना गया। अवध…

View profile & all 28 Poems / Stories