सारे आलम में तेरी ख़ुशबू है - आसी ग़ाज़ीपुरी

आसी ग़ाज़ीपुरीआसी ग़ाज़ीपुरी

4 min read · 12.4K reads

सारे आलम में तेरी ख़ुशबू है
ऐ मेरे रश्क-ए-गुल कहाँ तू है

बरछी थी वो निगाह देखो तो
लहू आँखों में है कि आँसू है

एक दम में हज़ार दफ़्तर तय
चश्म-ए-हसरत ग़ज़ब सुख़न-गो है

तू ही तू और बाल बाल अपना
फ़ाख़्ता और शोर-ए-कू-कू है

तुझ को देखे फिर आप में रह जाए
दिल पर इतना किसी को क़ाबू है

जोश-ए-अश्क ओ तसव्वुर-ए-क़द-ए-यार
सर्व गोया खड़ा लब-ए-जू है

हद न पूछो हमारी वहशत की
दिल में हर दाग़ चश्म-ए-आहू है

जिस ने मोमिन बना लिया हम को
वो तुम्हारा ही मसहफ़-ए-रू है

जिस के कुश्ते हैं ज़िंदा-ए-जावेद
वो तुम्हारी ही तेग़-ए-अबरू है

दिल जो बे-मुद्दआ हो क्या कहना
यही वीराना आलम-ए-हू है

पुल भी है फ़ख़्र-ए-जौनपुर आसी
ख़्वाब गाह-ए-जनाब-ए-शेख़ू है
आसी ग़ाज़ीपुरी
About the poet

आसी ग़ाज़ीपुरी

View profile & all 15 Poems / Stories

More from आसी ग़ाज़ीपुरी

  1. आशिक़ी में है महवियत दरकार - आसी ग़ाज़ीपुरी

    आशिक़ी में है महवियत दरकार।राहते-वस्ल-ओ-रंजे-फ़ुरक़त क्या?

    12.4K reads
  2. ताबे-दीदार जो लाये मुझे वो दिल देना - आसी ग़ाज़ीपुरी

    ताबे-दीदार जो लाये मुझे वो दिल देना।मुँह क़यामत में दिखा सकने के क़ाबिल देना॥

    12.4K reads
  3. चन्द शेर - आसी ग़ाज़ीपुरी

    तुम नहीं कोई तो सब में नज़र आते क्यों हो?सब तुम ही तुम हो तो फिर मुँह को छुपाते क्यों हो?

    12.4K reads
  4. न कभी के बादापरस्त हम... - आसी ग़ाज़ीपुरी

    न कभी के बादापरस्त हम, न हमें यह कैफ़े-शराब है।लबेयार चूमें हैं ख़्वाब में, वही जोशे-मस्तिये-ख़्वाब है॥

    12.4K reads
  5. नहीं होता कि बढ़कर हाथ रख दें - आसी ग़ाज़ीपुरी

    नहीं होता कि बढ़कर हाथ रख दें।तड़पता देखते हैं, दिल हमारा॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like