दुआएँ कीजिए ग़ुंचों के मुस्कुराने की
अभी उमीद है बाक़ी बहार आने की
मैं जिन का दिल में तसव्वुर सजाए रखता हूँ
कोई तो राह मिले उन तक आने जाने की
तलाश ख़ुद ही मैं कर लूँगा आप के घर को
न दूँगा आप को ज़हमत मैं घर पे आने की
बग़ैर उस के मुझे नींद कैसे आएगी
दुआएँ देते हो तुम क्यूँ मुझे सुलाने की
वो नग़्मे संग को भी कर दें मोम जो 'साहिल'
हमें तो आज भी आदत है गुनगुनाने की








