बस दिखा दे राह-ए-मय-ख़ाना कोई

Ashok Sawhnyअशोक साहनी साहिल

1 min read · 12.5K reads

बस दिखा दे राह-ए-मय-ख़ाना कोई
ले चले या सू-ए-वीराना कोई

क्या मिला फ़र्ज़ानों में रह कर मुझे
उन से तो बेहतर है दीवाना कोई

रह-गुज़ार-ए-शौक़ का है ये करम
हो गया अपना ही बेगाना कोई

आज के हालात पर लिक्खूँ तो क्या
गर लिखूँ समझोगे अफ़्साना कोई

मैं हूँ और तन्हाइयों का दश्त है
दर्द को मेरे नहीं जाना कोई

मैं ने भी सीखा है दुनिया से बहुत
सीखे मुझ से भी तो ग़म खाना कोई

कहते हैं 'साहिल' से अक्सर मेहरबाँ
है ग़ज़ल या हर्फ़-ए-रिंदाना कोई

Ashok Sawhny
About the poet

Ashok Sawhny अशोक साहनी साहिल

Ashok Sawhny (born 1937) is a bilingual Indian poet, film producer, and businessman. He is the founder and President of Monarch International (established 1978), an international trading company with offices in several countries. Sawhny was born in the year 1…

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like