About Asghar Wajahat
Syed Asghar Wajahat, popularly known as Asghar Wajahat (born 5 July 1946), is a Hindi scholar, fiction writer, novelist, playwright, an independent documentary filmmaker, and a television scriptwriter, who is most known for his work, 'Saat Aasmaan' and his acclaimed play, 'Jis Lahore Nai Dekhya, O Jamyai Nai', based o…
Selected Quotes
Poetry & Stories
शाह आलम कैम्प की रूहें
शाह आलम कैम्प में दिन तो किसी न किसी तरह गुज़र जाते हैं लेकिन रातें क़यामत की होती है। ऐसी नफ़्स़ा नफ़्स़ी का अलम होता है कि अल्ला बचाये। इतनी आवाज़े होती हैं कि कानपड़ी आवाज़ नहीं सुनाई देती, चीख-पुकार, शोर-गुल, रोना, चिल्लाना, आहें सिसकियां. . .रात के वक्त़ रूहें अपने बाल-बच्चों से मिलने आती हैं। रूहें अपने यतीम बच्चों के सिरों पर हाथ फेरती हैं, उनकी सूनी आंखों में अपनी सूनी आंखें डालकर कुछ कहती हैं। बच्चों को सीने से लगा लेती हैं। ज़िंदा जलाये जाने से पहले जो उनकी जिगरदोज़ चीख़ों निकली थी वे पृष्ठभूमि में गूंजती रहती हैं। सारा कैम्प जब सो जाता है तो बच्चे जागते हैं, उन्हें इंतिजार रहता है अपनी मां को देखने का. . .अब्बा के साथ खाना खाने का। कैसे हो सिराज, 'अम्मां की रूह ने सिराज के सिर पर हाथ फेरते हुए कहा।'
मैं हिन्दू हूँ
ऐसी चीख कि मुर्दे भी कब्र में उठकर खड़े हो जाएं। लगा कि आवाज़ बिल्कुल कानों के पास से आई है। उन हालात में. . .मैं उछलकर चारपाई पर बैठ गया, आसमान पर अब भी तारे थे. . .शायद रात का तीन बजा होगा। अब्बाजान भी उठ बैठे। चीख फिर सुनाई दी। सैफ़ अपनी खुर्री चारपाई पर लेटा चीख रहा था। आंगन में एक सिरे से सबकी चारपाइयां बिछी थीं।लाहौलविलाकुव्वत. . . अब्बाजान ने लाहौल पढ़ी
तमाशे में डूबा हुआ देश
मैं पहले कहानियाँ लिखा करता था। अब मैंने कहानियाँ लिखना छोड़ दिया है क्योंकि कहानी लिखने से कोई बात नहीं बनती। झूठे सच्चे पात्र गढ़ना, इधर उधर की घटनाओं को समेटना, चटपटे संवाद लिखना, अपनी पढ़ी हुई किताबों की जानकारियों और अपने ज्ञान को कहानी में उलट देने से क्या होता है? मैं अपने दूसरे कहानीकार मित्रों को सलाह देता हूँ कि वे कहानी वहानी लिखने का काम छोड़ दें। हमारे इस देश में जहाँ रोज, हर पल, हर जगह कहानी से ज्यादा निर्मम घट रहा हो वहाँ कहानी लिखना बेकार की बात है। अपने चारों तरफ निगाह उठा कर देखिए, आपको बिखरी पड़ी कहानियाँ देख कर अपने कहानीकार होने पर शर्म आएगी जो मुझे आ चुकी है और मैंने कहानियाँ लिखना बंद कर दिया है। लेकिन चूँकि लिखने की आदत पड़ चुकी है और लिखे बिना चैन भी नहीं आता इसलिए सोचा है मैं कहानियाँ न लिख कर 'वाक्या' लिखा करूँगा। 'वाक्या' उर्दू का शब्द है जिसका मतलब 'घटना' निकाला जा सकता है लेकिन शायद बात पूरी बनेगी नहीं। 'वाक्या' किसी ऐसी सच्ची घटना का विवरण कहा जा सकता है जो रोचक, नाटकीय और मनोरंजक हो। केवल घटना मात्र न हो। अगर मैं आपको सिर्फ घटनाएँ सुनाने लगूँगा तो उसमें कुछ मजा न आएगा और आप मुझे बेवकूफ और मूर्ख समझ कर पढ़ना बंद कर देंगे। हो सकता है यह काम आप 'वाक्या' सुनने के बाद भी करें लेकिन मुझे अब भी उम्मीद है कि और कुछ करें या न करें 'वाक्ये' को सुन लेंगे। यह सच्चा वाक्या है। बहरहाल सच्चाई तो वैसे भी सामने आ जाएगी। मेरे कहने से न सच झूठ हो सकता है और न झूठ सच हो जाएगा।हमारे ही देश के एक शहर में एक आदमी गायब हो गया और दो कुत्ते के पिल्ले गायब हो गए। मैं शहर का नाम नहीं बताऊँगा क्योंकि वाक्यानिगार होने का यह मतलब नहीं है कि मैं लोगों का दिल दुखाऊँ और अपना जीना हराम कर लूँ। आप जानते ही हैं कि आज हमारे अहिंसक देश में हर तरह की हिंसा तरक्की पर है। पहले जो बात तू तू मैं मैं पर खत्म हो जाती वह अब हत्या का कारण बन जाती है। अब तो हत्यारों का सम्मान होता है। मैं जिस इलाके का रहनेवाला हूँ वहाँ जिसने जितनी हत्याएँ की होती हैं उसका उतना सम्मान होता है। यही कारण है कि आज तक मेरे इलाके में मेरा सम्मान नहीं हो सका है क्योंकि मैं मक्खी मारने लायक भी नहीं हूँ। सम्मान के मानदंड बदल गए हैं। इसे साबित करने के लिए मिसाल के लिए एक और वाक्या भी है। विधान सभा के चुनाव हो जाने के बाद कुछ नेतागण विधायक कैंटीन में बैठे बातचीत कर रहे थे और सब एक दूसरे से पूछ रहे थे कि आपने कहाँ से 'कंटेस्ट' किया था। ध्यान दें कि उनमें लोकतंत्र की भावना कितनी प्रबल थी। वे हारने या जीतने की बात नहीं कर रहे थे, केवल 'कंटेस्ट' करने की बात कर रहे थे। सबने बताया कि उन्होंने कहाँ कहाँ से 'कंटेस्ट' किया है। एक आदमी से पूछा गया तो उसने कहा कि मैंने कहीं से 'कंटेस्ट' नहीं किया है। सब उसे देख कर हैरत में पड़ गए और कहा, जाइए जा कर काउंटर से छह चाय ले आइए।
ज़ख़्म
बदलते हुए मौसम की तरह राजधानी में साम्प्रदायिक दंगों का भी मौसम आता है। फर्क इतना है कि मौसमों के आने-जाने के बारे में जैसे स्पष्ट अनुमान लगाए जा सके हैं वैसे अनुमान साम्प्रादायिक दंगों के मामले में नहीं लगते। फिर भी शहर यह मानने लगा है कि साम्प्रदायिक दंगा भी मौसमों की तरह निश्चित रूप से आता है। बात इतनी सहज-साधारण बना दी गई है कि साम्प्रदायिक दंगों की खबरें लोग इसी तरह सुनाते हैं जैसे गर्मी बहुत बढ़ गई है या अबकी पानी बहुत बरसा जैसी खबरें सुनी जाती हैं। दंगों की खबर सुनकर बस इतना ही होता है कि शहर का एक हिस्सा कर्फ्यूग्रस्त हो जाता है। लोग रास्ते बदल लेते हैं। इस थोड़ी-सी असुविधा पर मन-ही मन कभी खीज जाते हैं, उसी तरह जैसे बेहतर गर्मी पर या लगातार पानी बरसने पर कोफ्त होती है। शहर के सारे काम यानी उद्योग, व्यापार, शिक्षण, सरकारी काम-काज सब सामान्य ढंग से चलता रहता है।मंत्रिमंडल की बैठकें होती हैं। संसद के अधिवेशन होते हैं। विरोधी दलों के धरने होते हैं। प्रधनामंत्री विदेश यात्राओं पर जाते हैं, मंत्री उद्घाटना करते हैं, प्रेमी प्रेम करते हैं, चोर चोरी करते हैं। अखबार वाले भी दंगे की खबरों में कोई नया या चटपटापन नहीं पाते और प्रायः हाशिए पर ही छाप देते हैं। हाँ, मरने वालों की संख्या अगर बढ़ जाती है तो मोटे टाइप में खबर छपती हैं, नहीं तो सामान्य।
केक
उन्होंने मेज़ पर एक ज़ोरदार घूँसा मारा और मेज़ बहुत देर तक हिलती रही। 'मैं कहता हूं जब तक ऐट ए टाइम पाँच सौ लोगों को गोली से नहीं उड़ा दिया जायेगा, हालात ठीक नहीं हो सकते।' अपनी खासी स्पीकिंग-पावर नष्ट करके वह हाँफने लगे। फिर उन्होंने अपना ऊपरी होंठ निचले होंठ से दबाकर मुझे घूरना शुरू किया। वह अवश्य समझ गये थे कि मैं मुस्करा रहा हूं। फिर उन्होंने घूरना बंद कर दिया और अपनी प्लेट पर पिल पड़े।रोज़ ही रात को राजनीति पर बात होती है। दिन के दो बजे से रात आठ बजे तक प्रूफ़रीडिंग का घटिया काम करते-करते वह काफ़ी खिसिया उठते हैं।
About Asghar Wajahat
Syed Asghar Wajahat, popularly known as Asghar Wajahat (born 5 July 1946), is a Hindi scholar, fiction writer, novelist, playwright, an independent documentary filmmaker, and a television scriptwriter, who is most known for his work, 'Saat Aasmaan' and his acclaimed play, 'Jis Lahore Nai Dekhya, O Jamyai Nai', based on the story of an old Punjabi Hindu woman who gets left behind in Lahore, after the Partition of India, and then refuses to leave. He has published five collections of short stories, six collections of plays and street plays, and four novels.
असग़र वजाहत (जन्म - 5 जुलाई, 1946) हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में मुख्यतः साठोत्तरी पीढ़ी के बाद के महत्त्वपूर्ण कहानीकार एवं सिद्धहस्त नाटककार के रूप में मान्य हैं। इन्होंने कहानी, नाटक, उपन्यास, यात्रा-वृत्तांत, फिल्म तथा चित्रकला आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण रचनात्मक योगदान किया है। ये दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया में हिन्दी विभाग के अध्यक्ष रह चुके हैं।
Asghar Wajahat: Quick Answers
Who is Asghar Wajahat?
Syed Asghar Wajahat, popularly known as Asghar Wajahat (born 5 July 1946), is a Hindi scholar, fiction writer, novelist, playwright, an independent documentary filmmaker, and a television scriptwriter, who is most known for his work, 'Saat Aasmaan' and his acclaimed play, 'Jis Lahore Nai Dekhya, O Jamyai Nai', based o…
Where can I read Asghar Wajahat's poetry?
Kavishala has 18 poems and stories by Asghar Wajahat, free to read on this page, along with selected quotes you can share.
Poems & Stories by Asghar Wajahat
शाह आलम कैम्प की रूहें
शाह आलम कैम्प में दिन तो किसी न किसी तरह गुज़र जाते हैं लेकिन रातें क़यामत की होती है। ऐसी नफ़्स़ा नफ़्स़ी का अलम होता है कि अल्ला बचाये। इतनी आवाज़े होती हैं कि कानपड़ी आवाज़ नहीं सुनाई देती, चीख-पुकार, शोर-गुल, रोना, चिल्लाना, आहें सिसकियां. . .रात के वक्त़ रूहें अपने बाल-बच्चों से मिलने आती हैं। रूहें अपने यतीम बच्चों के सिरों पर हाथ फेरती हैं, उनकी सूनी आंखों में अपनी सूनी आंखें डालकर कुछ कहती हैं। बच्चों को सीने से लगा लेती हैं। ज़िंदा जलाये जाने से पहले जो उनकी जिगरदोज़ चीख़ों निकली थी वे पृष्ठभूमि में गूंजती रहती हैं। सारा कैम्प जब सो जाता है तो बच्चे जागते हैं, उन्हें इंतिजार रहता है अपनी मां को देखने का. . .अब्बा के साथ खाना खाने का। कैसे हो सिराज, 'अम्मां की रूह ने सिराज के सिर पर हाथ फेरते हुए कहा।'
मैं हिन्दू हूँ
ऐसी चीख कि मुर्दे भी कब्र में उठकर खड़े हो जाएं। लगा कि आवाज़ बिल्कुल कानों के पास से आई है। उन हालात में. . .मैं उछलकर चारपाई पर बैठ गया, आसमान पर अब भी तारे थे. . .शायद रात का तीन बजा होगा। अब्बाजान भी उठ बैठे। चीख फिर सुनाई दी। सैफ़ अपनी खुर्री चारपाई पर लेटा चीख रहा था। आंगन में एक सिरे से सबकी चारपाइयां बिछी थीं।लाहौलविलाकुव्वत. . . अब्बाजान ने लाहौल पढ़ी
तमाशे में डूबा हुआ देश
मैं पहले कहानियाँ लिखा करता था। अब मैंने कहानियाँ लिखना छोड़ दिया है क्योंकि कहानी लिखने से कोई बात नहीं बनती। झूठे सच्चे पात्र गढ़ना, इधर उधर की घटनाओं को समेटना, चटपटे संवाद लिखना, अपनी पढ़ी हुई किताबों की जानकारियों और अपने ज्ञान को कहानी में उलट देने से क्या होता है? मैं अपने दूसरे कहानीकार मित्रों को सलाह देता हूँ कि वे कहानी वहानी लिखने का काम छोड़ दें। हमारे इस देश में जहाँ रोज, हर पल, हर जगह कहानी से ज्यादा निर्मम घट रहा हो वहाँ कहानी लिखना बेकार की बात है। अपने चारों तरफ निगाह उठा कर देखिए, आपको बिखरी पड़ी कहानियाँ देख कर अपने कहानीकार होने पर शर्म आएगी जो मुझे आ चुकी है और मैंने कहानियाँ लिखना बंद कर दिया है। लेकिन चूँकि लिखने की आदत पड़ चुकी है और लिखे बिना चैन भी नहीं आता इसलिए सोचा है मैं कहानियाँ न लिख कर 'वाक्या' लिखा करूँगा। 'वाक्या' उर्दू का शब्द है जिसका मतलब 'घटना' निकाला जा सकता है लेकिन शायद बात पूरी बनेगी नहीं। 'वाक्या' किसी ऐसी सच्ची घटना का विवरण कहा जा सकता है जो रोचक, नाटकीय और मनोरंजक हो। केवल घटना मात्र न हो। अगर मैं आपको सिर्फ घटनाएँ सुनाने लगूँगा तो उसमें कुछ मजा न आएगा और आप मुझे बेवकूफ और मूर्ख समझ कर पढ़ना बंद कर देंगे। हो सकता है यह काम आप 'वाक्या' सुनने के बाद भी करें लेकिन मुझे अब भी उम्मीद है कि और कुछ करें या न करें 'वाक्ये' को सुन लेंगे। यह सच्चा वाक्या है। बहरहाल सच्चाई तो वैसे भी सामने आ जाएगी। मेरे कहने से न सच झूठ हो सकता है और न झूठ सच हो जाएगा।हमारे ही देश के एक शहर में एक आदमी गायब हो गया और दो कुत्ते के पिल्ले गायब हो गए। मैं शहर का नाम नहीं बताऊँगा क्योंकि वाक्यानिगार होने का यह मतलब नहीं है कि मैं लोगों का दिल दुखाऊँ और अपना जीना हराम कर लूँ। आप जानते ही हैं कि आज हमारे अहिंसक देश में हर तरह की हिंसा तरक्की पर है। पहले जो बात तू तू मैं मैं पर खत्म हो जाती वह अब हत्या का कारण बन जाती है। अब तो हत्यारों का सम्मान होता है। मैं जिस इलाके का रहनेवाला हूँ वहाँ जिसने जितनी हत्याएँ की होती हैं उसका उतना सम्मान होता है। यही कारण है कि आज तक मेरे इलाके में मेरा सम्मान नहीं हो सका है क्योंकि मैं मक्खी मारने लायक भी नहीं हूँ। सम्मान के मानदंड बदल गए हैं। इसे साबित करने के लिए मिसाल के लिए एक और वाक्या भी है। विधान सभा के चुनाव हो जाने के बाद कुछ नेतागण विधायक कैंटीन में बैठे बातचीत कर रहे थे और सब एक दूसरे से पूछ रहे थे कि आपने कहाँ से 'कंटेस्ट' किया था। ध्यान दें कि उनमें लोकतंत्र की भावना कितनी प्रबल थी। वे हारने या जीतने की बात नहीं कर रहे थे, केवल 'कंटेस्ट' करने की बात कर रहे थे। सबने बताया कि उन्होंने कहाँ कहाँ से 'कंटेस्ट' किया है। एक आदमी से पूछा गया तो उसने कहा कि मैंने कहीं से 'कंटेस्ट' नहीं किया है। सब उसे देख कर हैरत में पड़ गए और कहा, जाइए जा कर काउंटर से छह चाय ले आइए।
ज़ख़्म
बदलते हुए मौसम की तरह राजधानी में साम्प्रदायिक दंगों का भी मौसम आता है। फर्क इतना है कि मौसमों के आने-जाने के बारे में जैसे स्पष्ट अनुमान लगाए जा सके हैं वैसे अनुमान साम्प्रादायिक दंगों के मामले में नहीं लगते। फिर भी शहर यह मानने लगा है कि साम्प्रदायिक दंगा भी मौसमों की तरह निश्चित रूप से आता है। बात इतनी सहज-साधारण बना दी गई है कि साम्प्रदायिक दंगों की खबरें लोग इसी तरह सुनाते हैं जैसे गर्मी बहुत बढ़ गई है या अबकी पानी बहुत बरसा जैसी खबरें सुनी जाती हैं। दंगों की खबर सुनकर बस इतना ही होता है कि शहर का एक हिस्सा कर्फ्यूग्रस्त हो जाता है। लोग रास्ते बदल लेते हैं। इस थोड़ी-सी असुविधा पर मन-ही मन कभी खीज जाते हैं, उसी तरह जैसे बेहतर गर्मी पर या लगातार पानी बरसने पर कोफ्त होती है। शहर के सारे काम यानी उद्योग, व्यापार, शिक्षण, सरकारी काम-काज सब सामान्य ढंग से चलता रहता है।मंत्रिमंडल की बैठकें होती हैं। संसद के अधिवेशन होते हैं। विरोधी दलों के धरने होते हैं। प्रधनामंत्री विदेश यात्राओं पर जाते हैं, मंत्री उद्घाटना करते हैं, प्रेमी प्रेम करते हैं, चोर चोरी करते हैं। अखबार वाले भी दंगे की खबरों में कोई नया या चटपटापन नहीं पाते और प्रायः हाशिए पर ही छाप देते हैं। हाँ, मरने वालों की संख्या अगर बढ़ जाती है तो मोटे टाइप में खबर छपती हैं, नहीं तो सामान्य।
केक
उन्होंने मेज़ पर एक ज़ोरदार घूँसा मारा और मेज़ बहुत देर तक हिलती रही। 'मैं कहता हूं जब तक ऐट ए टाइम पाँच सौ लोगों को गोली से नहीं उड़ा दिया जायेगा, हालात ठीक नहीं हो सकते।' अपनी खासी स्पीकिंग-पावर नष्ट करके वह हाँफने लगे। फिर उन्होंने अपना ऊपरी होंठ निचले होंठ से दबाकर मुझे घूरना शुरू किया। वह अवश्य समझ गये थे कि मैं मुस्करा रहा हूं। फिर उन्होंने घूरना बंद कर दिया और अपनी प्लेट पर पिल पड़े।रोज़ ही रात को राजनीति पर बात होती है। दिन के दो बजे से रात आठ बजे तक प्रूफ़रीडिंग का घटिया काम करते-करते वह काफ़ी खिसिया उठते हैं।
आठवां आश्चर्य
लड़की खूबसूरत थी। इतनी कि अगर किसी छोटे शहर में होती तो किसी मंत्री-पुत्र ने उसे उठवाने की कोशिश जरूर की होती। या उसके नाम पर दो-चार बार चाकू चलते। अगर नहीं, तो कम-से-कम सौ-पचास कविताएं तो लिखी ही जातीं। हजार पांच सौ प्रेम-पत्र मिलते। अगर बहुत बड़े शहर में होती तो फिल्मों और सीरियलों में काम के ऑफर मिल गए होते। विज्ञापन एजेन्सियों के गुरु घण्टालों ने डोरे डाले होते। साहित्य, कला, संस्कृति प्रेमियों से बच जाती तो रंगमंच और नृत्य वालों ने तो छोड़ा ही न होता। मतलब यह कि लड़की खूबसूरत थी, यात्रा में थी और साथ उसका पति था या हो सकता है होने वाला पति हो या ये भी हो सकता है कि कभी न हो पाने वाला पति हो। लड़की को देखकर सुरूर चढ़ता था। ऐसा जैसे एक छोटा पेग लगा लिया हो। लड़के को देखकर लगता था किसी ने छोटे पेग में नीबू निचोड़ दिया हो।लड़की की उम्र करीब बीस-इक्कीस रही होगी। उसके साथ लड़का अट्ठाइस-तीस के करीब का था। दोनों ने रंग उड़ी नीली जीन्स जैकेट, एक रंग और डिजाइन के जूते पहने थे। दोनों ने घड़ियां भी मैच करती हुई लगाई थीं। दोनों का जोड़ा बड़ा फब रहा था। हो सकता है मैं केवल मर्दों के नजरिए से कह रहा हूं, लेकिन लड़की लड़के के मुकाबले गजब की चीज थी। उसके सीधे रेशमी लम्बे बाल कन्धों पर पड़े थे और जेवर के नाम पर नाक में बस हीरे के कील थी जिसकी चमक कल्पना के हिन्द महासागर में उतर जाने के लिए काफी थी। चेहरे पर बेफिक्री और मस्ती थी। जीन्स और जैकेट में उसका शरीर फुलझड़ियां छोड़ता-सा लग रहा था।
चार दिशाएं
जिस दीवार पर लिखा होता है, यहां पेशाब करना सख्त मना है, उसी दीवार को देखकर पेशाब करने के लिए मन मचल जाता है। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ।रात के सात-आठ बजे थे। मैं अपनी धुन में चला जा रहा था कि एक दीवार पर उत्तेजित करने वाला वाक्य लिखा दिखाई दिया। मैंने तुरंत फैसला कर लिया। इस तरह जैसे अपना फर्ज ही नहीं निभाऊंगा, एक बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी भी पूरी करूंगा। लेकिन सामने से डंडा हिलाता एक सिपाही आता दिखाई पड़ा और मैं मन मसोसकर रह गया। सोचा, सिपाही आगे बढ़ जाए तो अरमान निकालूं। इस इंतजार में मैं दीवार के बराबर टहलने लगा और सोचने लगा, अगर दीवार पर यह लिखा होता तो कि कि इस दीवार के बराबर टहलाना सख्त मना है, तो मैं क्या करता
गिरफ़्त
हमारा देश महान है। हम लोग महान हैं। हमारे बीवी-बच्चे महान हैं। हमारे नौकर-चाकर भी महान हैं। हमारे देश की हर चीज, यहां तक कि सब कुछ महान है।हमारी परम्पराएं महान हैं। हमारी महान परम्पराओं में एक परम्परा यह भी है कि सभी दिवंगत जनों को हम महान समझते हैं। परसों पड़ोस का मल्लू मर गया। हेरा-फेरी न चल पाती थी तो खून बेचता था। जिस दिन खून बेचता था उस दिन पूरा अद्धा पीता था। उसे किसी ने समझा दिया कि शराब में बड़ी ताकत होती है। शराब पीकर ताकत पत्नी को मारने-कूटने और बच्चों को गालियां देने में निकलती थी। थोड़ी-बहुत ताकत मोहल्ले वालों से गाली गलौज में लगती थी।
नाच
समय बदल गया है। लोगों के शौक भी बदल गये हैं। कल तक जो लोगों को अच्छा लगता था आज उसमें किसी की रुचि नहीं है-बंदर वाले ने सोचा। पिछले कई सालों से बंदर वाले की हालत पतली थी। उसका क्या, बंदर और बंदरिया तक का पेट नहीं भर पाता। तीनों दिन-दिन-भर घूमते रहते, पर कहीं कोई नाच दिखाने के लिए न कहता। कहीं को करबत दिखाने की फरमाइश न करता। कहीं बच्चों की भीड़ न लगती। कहीं लड़कियां बंदर-बदरियां की शादी या बंदरिया के ससुराल जाने के दृश्य न देखना चाहतीं।भूखे मरने की नौबत तो पहले ही आ चुकी थी। अब मरने की नौबतआ गयी। तीनों सिर जोड़कर बैठ गये।
नया गणित
चुनाव से चंद महीने पहले मंत्री महोदय अपने चुनाव क्षेत्र में इस तरह आये जैसे मस्त और घबराया भैंसा लगातार खेदे जाने के बाद बाड़े में घुसता है, यानी बाड़े में तूफान आ गया, छोटे-मोटे जानवर तो इधर-उधर दुबक गये कि मस्त और पागल भैसें की नजर उन पर न पड़ जाये, कुछ जानवर किनारे हो गये कि करने दो साले को जो करता है।मंत्रीजी पूरे चार साल सात महीने सोते रहे थे, फिर उनकी नींद हाईकमान की डांट से खुली तो आंखें मलते-मलते चुनाव क्षेत्र में पहुंच गये थे। अकेले नहीं आते थे, क्योंकि वे जानते थे अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता। उनकी अमरीकी पत्नी साथ थी, दोनों बच्चे साथ थे, भोलू रसोइया सहित तीन नौकर थे। दो कुत्ते थे और मंत्रीजी के अपने कार्यालय के लोग तो थे ही थे। इतनी तैयारियों से आने का मतलब ही था वे चुनाव सिर्फ जीतने आये हैं।
चन्द्रमा के देश में
हम दिल्ली के रहने वाले जब छोटे शहरों या कस्बों में पहुंचते हैं तो हमारे साथ कुछ इस तरह का बर्ताव किया जाता है जैसे पहले ज़माने में तीर्थयात्रा या हज से लौटकर आए लोगों के साथ होता था। हमसे उम्मीद की जाती है कि हम हिंदुस्तान के दिल दिल्ली की रग-रग जानते हैं। प्रधानमंत्री से न सही तो मंत्रियों से तो मिलते होंगे। मंत्रियों से न सही तो उनके चमचों से तो टकराते ही होंगे। हमसे उम्मीद की जाती है हम अखबारों में छपी खबरों के पीछे छिपी असली खबरों को जानते होंगे। नई आने वाली विपदाओं और परिवर्तनों की जानकारी हमें होगी। हमसे लोग वह सब सुनना चाहते हैं जिसकी जानकारी हमें नहीं होगी। लेकिन मुफ़्त में मिले सम्मान से कौन मुंह मोड़ लेगा? और वह भी अगर दो-चार उल्टी-सीधी बातें बनाकर मिल सकता हो, तो फिर मैं विश्वसनीय गप्पें पूरे कस्बे में फैल जाती हैं। रात तक दूसरे शहर और अगले दिन तक राज्य में इस तरह फैलती हैं, जैसे वहीं की जमीन से निकली हों।छुट्टियों के समय बर्बाद करने के लिए वहां कई जगहें हैं। उनमें से एक 'खादी आश्रम` भी है। चूंकि वहां के कर्मचारी फुर्सत में होते हैं। आसपास में लड़-लड़कर थक चुके होते हैं इसलिए ग्राहकों से दो-चार बातें कर लेने का मोह उन्हें बहुत शालीन बना देता है। अच्छी बात है कि गांधीजी ने खादी की तरह समय के सदुपयोग के बारे में जोर देकर कोई ऐसी बात नहीं कही है, जिससे उनके अनुयायियों को समय बर्बाद करने में असुविधा महसूस हो। लेकिन समय के बारे में ऐसी कोई बात न कहकर गांधीजी ने संस्थाएं बनाने वालों के साथ जरूर अन्याय किया है, नहीं तो अब तक 'समय आश्रम` जैस कई संस्थाएं बन चुकी होतीं।
दिल्ली पहुँचना है
रात के दो बजे थे और कायदे से इस वक्त स्टेशन पर सन्नाटा होना चाहिए था। इक्का-दुक्का चाय की ठेलियों को छोड़कर या दो-चार उंघते हुए कुलियों या सामान की गांठों और गट्ठरों या प्लेटफार्म पर सोये गरीब फटेहाल लोगों के अलावा कुछ नहीं होना चाहिए था। पर ऐसा नहीं था। पूरे स्टेशन पर ऐसी चहल-पहल थी, जैसे रात के दो नहीं, सात बे हों। आठ-आठ दस-दस की टुकड़ियों में लोग प्लेटफार्म पर इधर-उधर खड़े थे या किसी कोने में गोले बनाये बैठे थे या पानी के नल के पास बैठे चिउड़ा खा रहे थे।ये सब एक ही तरह के लोग थे। मैली, फटी, उंची धोतियां या लुंगियां और उलटी, बेतुकी, सिलवटें पड़ी कमीजें या कपड़े की सिली बनियानें पहने। नंगे सिर, नंगे पैर, सिर पर छोटे-छोटे बाल। एक हाथ में पोटली और दूसरे हाथ में लाल झंडा।
Selected Quotes by Asghar Wajahat (चुनिंदा उद्धरण)
भाई साहब, यह दावा है कि इस देश में बगैर चार सौ बीसी किये कोई आदमी की तरह नहीं रह सकता।जहाँ भी शांति भंग होने, मानव अधिकारों के हनन का सवाल उठता है अमेरिका उठ खड़ा होता है।साहित्य, कला, संस्कृति प्रेमियों से बच जाती तो रंगमंच और नृत्य वालों ने तो छोड़ा ही न होता।इस थोड़ी-सी असुविधा पर मन-ही मन कभी खीज जाते हैं, उसी तरह जैसे बेहतर गर्मी पर या लगातार पानी बरसने पर कोफ्त होती है।तो क्या यार आदमी या कहो इंसान साला है ही ऐसा कि जो लड़ते ही रहना चाहता है?शाह आलम कैम्प में दिन तो किसी न किसी तरह गुज़र जाते हैं लेकिन रातें क़यामत की होती है।Videos on Asghar Wajahat
Loading videos…
Books by Asghar Wajahat
Loading books…








