मैं तुमसे प्यार इतना आजकल करने लगा हूँ

Aseem TrivediAseem Trivedi

2 min read · 12.6K reads

मैं तुझसे प्यार इतना आजकल करने लगा हूँ
मैं ज़िंदा हूँ, जीते जी मगर मरने लगा हूँ.

मैं जब तुझसे मिला था मेरा भी एक आशियाँ था
मगर कुछ रोज से तुझमें कहीं रहने लगा हूँ.

कि अब हर रात तेरे ख्वाब आखें चूमते हैं
लोग हैरान हैं मैं क्या नशा करने लगा हूँ.

मेरे किस्मत में तेरा नाम लिख दे, लिख सके तो
मैं काफ़िर हूँ मगर फिर भी दुआ कहने लगा हूँ.

दरिया है कि सागर है कि तू पागल नदी है
मैं तेरे साथ सब कुछ छोडकर बहने लगा हूँ.

मैं जो तुझसे मिलूँ इस बार तो खूब चूमने देना
कि तेरे इश्क़ में मैं प्यास से मरने लगा हूँ.

तेरी आखों की मैं गहराई नापूंगा ये सोचा है
इसी मकसद से इनमें कई दफा गिरने लगा हूँ.

नहाता हूँ, न खाता हूँ, न सोता हूँ ज़रूरत भर
तुम्हारी याद में खुद पर ज़ुलम करने लगा हूँ.

तुम्हारे जिस्म को अच्छी तरह महसूस कर लूँ
तुम्हारी रूह का हिस्सा सा मैं बनने लगा हूँ.

ज़रा सा पास आ जाओ कि दो से एक हो जाएँ
अकेला मैं भी तेरी ही तरह पड़ने लगा हूँ.

Aseem Trivedi
About the poet

Aseem Trivedi

Aseem Trivedi (born 17 February 1987) is an Indian political cartoonist and activist, known for his anti corruption campaign Cartoons Against Corruption. He is a founder member of Save Your Voice, a movement against internet censorship in India. He is the rec…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी