डेढ़ चम्मच ख्वाब

Aseem TrivediAseem Trivedi

1 min read · 12.7K reads

जो ऐसा हो कि बारिश में हमारी रूह भीगी हो
और चाय का प्याला मिले गर्मागरम

इक अदरक की डली यादों सी कड़वी हो
तिरछी नज़र जितनी कोई इलाईची हो
कुछ डेढ़ चम्मच ख्वाब मीठा रंग लायें

भीगी हुई सीमेंट वाली बेंच भी हो
धूप में बूढ़े हुए से लाल रंग की
झुर्रियां धुलकर की जैसे चमक जाएँ

रास्ते भीगे हुए जो खीचते हों
कदम जिन पर फिसलते हों रुक न पाएं
धानी धुले पत्तों से आखें चौधियाएं

पेड़ की डाली से कुछ बूँदें गिरें
प्याले में बड़ी सोंधी सी इक खुशबू घुले
बचने की कोशिश हो की प्याला छलक जाए.

Aseem Trivedi
About the poet

Aseem Trivedi

Aseem Trivedi (born 17 February 1987) is an Indian political cartoonist and activist, known for his anti corruption campaign Cartoons Against Corruption. He is a founder member of Save Your Voice, a movement against internet censorship in India. He is the rec…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like