अलविदा

Aseem TrivediAseem Trivedi

2 min read · 12.6K reads

जागा हुआ हूँ सदियों से जैसे,
मैं सो न जाऊं कहीं
हारा थका हूँ, पीछे खडा हूँ,
जो घर लौट जाऊं कहीं
कैसा हो इक रोज़ तुमसे कहे कोई,
कि मैं तो था ही नहीं
भ्रम था तुम्हारा, मन का सहारा मैं,
बस और कोई नहीं

कहानी गढ़ूंगा, मैं फिर से बुनूँगा,
ख़्वाबों की दुनिया नई
टाकुंगा तुमको सितारों के जैसे,
मैं चमकूंगा तुममें कहीं
मैं नगमें लिखूंगा सुबह से रौशन
उदासी भुलाके सभी
मगर क्या पता मेरी आवाज़ तुम तक
पहुचेगी भी या नहीं

साँसों की डोरी पे टिकते नहीं हैं
जिद्दी पतंग हैं ये ख्वाब
उड़ जाते हैं डोर मांझे छुड़ाके
कहीं दूर बादल के पार
ये सपने किसी के भी अपने नहीं हैं
हैं मिलते यहाँ बस उधार
अपनी भी आखों से तुम देख लेना
कभी मेरे जाने के बाद

पूरा कहाँ हूँ, मैं बिखरा हुआ हूँ
बीते पलों में तमाम
ठहरा हुआ हूँ वहीं उस घड़ी में
तुम्हें अपनी बाहों में थाम
जहां ज़िंदगी अपनी खुशियों भरी थी
था गम का न कोई निशान
वहीं उस घड़ी में मुझे ढूढ़ लेना
कभी आये जो मेरी याद.
 
Aseem Trivedi
About the poet

Aseem Trivedi

Aseem Trivedi (born 17 February 1987) is an Indian political cartoonist and activist, known for his anti corruption campaign Cartoons Against Corruption. He is a founder member of Save Your Voice, a movement against internet censorship in India. He is the rec…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीनाकसूंघ तो लेती है सबकुछसही और सटीक— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीसब कुछ अच्छा बेअसर हैइस तरह से घिराव हुआ यहाँ कापरछाईं के क़दम हैं इसी ओर— ब्रज श्रीवात्सव