साक्षी - आशमा कौल

आशमा कौलआशमा कौल

3 min read · 12.4K reads

मैं जड़ बनना चाहती हूँ
जड़ की तरह धैर्यवान
उसी की तरह अपनी ज़मीन
नहीं छोड़ना चाहती हूँ
चाहती हूँ मेरी ज़मीन पर
आशाओं के नए फूल खिलें
प्यार की कलियाँ महकें
सदभाव की बेलें पनपें
और मैं उस बसंत की साक्षी बनूँ ।

मैं किनारा होना चाहती हूँ
किनारे-सी संयमी
उसी की तरह अपनी शर्म
अपना पानी नहीं छोड़ना चाहती ।

चाहती हूँ मेरा पानी
शांत बहता रहे
निरंतर सागर से मिलने की
कहानी कहता रहे
और मैं उस मिलन की साक्षी बनूँ ।
आशमा कौल
About the poet

आशमा कौल

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like