इस सफ़र में नीम-जाँ मैं भी नहीं तू भी नहीं - अशअर नजमी

अशअर नजमीअशअर नजमी

4 min read · 12.4K reads

इस सफ़र में नीम-जाँ मैं भी नहीं तू भी नहीं
अरू ज़ेर-ए-साएबाँ मैं भी नहीं तू भी नहीं

ज़हर में डूबी हुई परछाइयों का रक़्स है
ख़ुद से वाबस्ता यहाँ मैं भी नहीं तू भी नहीं

ना-तमामी के शरर में रोज़ ओ शब जलते रहे
सच तो ये है बे-ज़बाँ मैं भी नहीं तू भी नहीं

जर्फ़ लफ़्ज़ों के धुंदलके शाम की आँखों में हैं
गरचे ज़ेब-ए-दास्ताँ मैं भी नहीं तू भी नहीं

ना-तवाँ जिस्मों पे क्यूँ है गर्दिशों का मोर-नाच
शब-गज़ीदा आसमाँ मैं भी नहीं तू भी नहीं

बे-असर हो जाए जिस से दिल का ज़ख़्म-ए-आतिशें
महरम-ए-वहम-ओ-गुमाँ मैं भी नहीं तू भी नहीं

शब की गहरी ख़ामुशी भी गोश-बर-आवाज़ है
आहटों का कारवाँ मैं भी नहीं तू भी नहीं

एहतियातों की गुज़र-गाहें तो पीछे रह गई।
अब सदा-ए-मेहर-बाँ मैं भी नहीं तू भी नहीं
अशअर नजमी
About the poet

अशअर नजमी

View profile & all 11 Poems / Stories

More from अशअर नजमी

  1. अँधेरे में तजस्सुस का तक़ाज़ा छोड़ जाना है - अशअर नजमी

    अँधेरे में तजस्सुस का तक़ाज़ा छोड़ जाना हैकिसी दिन ख़ामुशी में ख़ुद का तन्हा छोड़ जाना है

    12.4K reads
  2. हम तह-ए-दरिया तिलिस्मी बस्तियाँ गिनते रहे - अशअर नजमी

    हम तह-ए-दरिया तिलिस्मी बस्तियाँ गिनते रहेअरू साहिल पर मछेरे मछलियाँ गिनते रहे

    12.4K reads
  3. इंकिशाफ़-ए-ज़ात के आगे धुआँ है और बस - अशअर नजमी

    इंकिशाफ़-ए-ज़ात के आगे धुआँ है और बसएक तू है एक मैं हूँ आसमाँ है और बस

    12.4K reads
  4. मसला ये तो नहीं की सिन-रसीदा कौन था - अशअर नजमी

    मसला ये तो नहीं की सिन-रसीदा कौन थाहाँ मगर महफ़िल में तेरी बर-गुज़ीदा कौन था

    12.4K reads
  5. मेरे उस के दरमियाँ ये फासला अपनी जगह है - अशअर नजमी

    मेरे उस के दरमियाँ ये फासला अपनी जगह हैआहटों और दस्तकों का ये सिलसिला अपनी जगह है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like