हम तह-ए-दरिया तिलिस्मी बस्तियाँ गिनते रहे - अशअर नजमी

अशअर नजमीअशअर नजमी

3 min read · 12.4K reads

हम तह-ए-दरिया तिलिस्मी बस्तियाँ गिनते रहे
अरू साहिल पर मछेरे मछलियाँ गिनते रहे

ना-तवाँ शानों पे ऐसी ख़ामुशी का बोझ था
अपने उस के दरमियाँ भी सीढ़ियाँ गिनते रहे

बज़्म-ए-जाँ चुपके चुपके ख़्वाब सब रूख़्सत हुए
हम भला करते भी क्या बस गिनतियाँ गिनते रहे

बाँस के जंगल से हो के जब कभी गुज़री हवा
इक सदा-ए-गुम-शुदा की धज्जियाँ गिनते रहे

किस हवा ने डस लिया है रंग ओ रोग़न उड़ गए
सहन-ए-दिल से इस मकाँ की खिड़कियाँ गिनते रहे

पहलू-ए-शब कल इसी चेहरे से रौशन था मगर
जाने कितने मौसमों की तल्ख़ियाँ गिनते रहे
अशअर नजमी
About the poet

अशअर नजमी

View profile & all 11 Poems / Stories

More from अशअर नजमी

  1. अँधेरे में तजस्सुस का तक़ाज़ा छोड़ जाना है - अशअर नजमी

    अँधेरे में तजस्सुस का तक़ाज़ा छोड़ जाना हैकिसी दिन ख़ामुशी में ख़ुद का तन्हा छोड़ जाना है

    12.4K reads
  2. इंकिशाफ़-ए-ज़ात के आगे धुआँ है और बस - अशअर नजमी

    इंकिशाफ़-ए-ज़ात के आगे धुआँ है और बसएक तू है एक मैं हूँ आसमाँ है और बस

    12.4K reads
  3. इस सफ़र में नीम-जाँ मैं भी नहीं तू भी नहीं - अशअर नजमी

    इस सफ़र में नीम-जाँ मैं भी नहीं तू भी नहींअरू ज़ेर-ए-साएबाँ मैं भी नहीं तू भी नहीं

    12.4K reads
  4. मसला ये तो नहीं की सिन-रसीदा कौन था - अशअर नजमी

    मसला ये तो नहीं की सिन-रसीदा कौन थाहाँ मगर महफ़िल में तेरी बर-गुज़ीदा कौन था

    12.4K reads
  5. मेरे उस के दरमियाँ ये फासला अपनी जगह है - अशअर नजमी

    मेरे उस के दरमियाँ ये फासला अपनी जगह हैआहटों और दस्तकों का ये सिलसिला अपनी जगह है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like