अँधेरे में तजस्सुस का तक़ाज़ा छोड़ जाना है - अशअर नजमी

अशअर नजमीअशअर नजमी

3 min read · 12.4K reads

अँधेरे में तजस्सुस का तक़ाज़ा छोड़ जाना है
किसी दिन ख़ामुशी में ख़ुद का तन्हा छोड़ जाना है

समंदर है मगर वो चाहता है डूबना मुझ में
मुझे भी उस की ख़ातिर ये किनारा छोड़ जाना है

बहुत ख़ुश हूँ मैं साहिल पर चमकती सीपियाँ चुन कर
मगर मुझ को तो इक दिन ये ख़ज़ाना छोड़ जाना है

तुलू-ए-सुब्ह की आहट से लश्कर जाग जाएगा
चला जाए अभी वो जिस को ख़ेमा छोड़ जाना है

न जाने कब कोई आ कर मेरी तकमील कर जाए
इसी उम्मीद पे ख़ुद को अधूरा छोड़ जाना है

कहाँ तक ख़ाक का पैकर लिए फिरता रहूँगा मैं
उसे बारिश के मौसम में निहत्ता छोड़ जाना हैं
अशअर नजमी
About the poet

अशअर नजमी

View profile & all 11 Poems / Stories

More from अशअर नजमी

  1. हम तह-ए-दरिया तिलिस्मी बस्तियाँ गिनते रहे - अशअर नजमी

    हम तह-ए-दरिया तिलिस्मी बस्तियाँ गिनते रहेअरू साहिल पर मछेरे मछलियाँ गिनते रहे

    12.4K reads
  2. इंकिशाफ़-ए-ज़ात के आगे धुआँ है और बस - अशअर नजमी

    इंकिशाफ़-ए-ज़ात के आगे धुआँ है और बसएक तू है एक मैं हूँ आसमाँ है और बस

    12.4K reads
  3. इस सफ़र में नीम-जाँ मैं भी नहीं तू भी नहीं - अशअर नजमी

    इस सफ़र में नीम-जाँ मैं भी नहीं तू भी नहींअरू ज़ेर-ए-साएबाँ मैं भी नहीं तू भी नहीं

    12.4K reads
  4. मसला ये तो नहीं की सिन-रसीदा कौन था - अशअर नजमी

    मसला ये तो नहीं की सिन-रसीदा कौन थाहाँ मगर महफ़िल में तेरी बर-गुज़ीदा कौन था

    12.4K reads
  5. मेरे उस के दरमियाँ ये फासला अपनी जगह है - अशअर नजमी

    मेरे उस के दरमियाँ ये फासला अपनी जगह हैआहटों और दस्तकों का ये सिलसिला अपनी जगह है

    12.4K reads