मेरे शजर तुझे मौसम नया बनाते रहें - असअद बदायुनी

Asad Badayuniअसअद बदायुनी

3 min read · 12.4K reads

मेरे शजर तुझे मौसम नया बनाते रहें
गुलाब-ए-सब्र तेरी टहनियों पे आते रहें

जो दोस्तो की कमानों को तीर देता है
हमें ये ज़र्फ़ भी बख़्शे के ज़ख़्म खाते रहें

बस इक चराग़ है अपनी मता-ए-बेश-बहा
सो शाम आती रहे हम उसे जलाते रहें

सहर के रंग दरीचों को सैर करते जाएँ
हवा के झोंके खुले आँगनों में आते रहें

कभी कभी कोई सूरज तुलू होता रहे
रिदा-ए-अब्र में तारे भी मुँह छुपाते रहें

फ़सील-ए-शहर-ए-अना रफ़्ता रफ़्ता गिरती जाए
ये ज़लज़ले मेरी जाँ में हमेशा आते रहें
Asad Badayuni
About the poet

Asad Badayuni असअद बदायुनी

असअद बदायुनी

View profile & all 18 Poems / Stories

More from Asad Badayuni

  1. मुझे भी वहशत-ए-सहरा पुकार मैं भी हूँ - असअद बदायुनी

    मुझे भी वहशत-ए-सहरा पुकार मैं भी हूँतेरे विसाल का उम्मीद-वार मैं भी हूँ

    12.4K reads
  2. पोशीदा क्यूं है तूर पे जलवा दिखा के देख - असअद बदायुनी

    पोशीदा क्यूं है तूर पे जलवा दिखा के देखऐ दोस्त मेरी ताब-ए-नज़र आज़मा के देख

    12.4K reads
  3. रोशनी में किस क़दर दीवार ओ दर अच्छे लगे - असअद बदायुनी

    रोशनी में किस क़दर दीवार ओ दर अच्छे लगेशहर के सारे मकां सारे खण्डर अच्छे लगे

    12.4K reads
  4. सब इक चराग़ के परवाने होना चाहते हैं - असअद बदायुनी

    सब इक चराग़ के परवाने होना चाहते हैंअजीब लोग हैं दीवाने होना चाहते हैं

    12.4K reads
  5. शाख़ से फूल से क्या उस का पता पूछती है - असअद बदायुनी

    शाख़ से फूल से क्या उस का पता पूछती हैया फिर इस दश्त में कुछ और हवा पूछती है

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like