कहते हैं लोग शहर तो ये भी ख़ुदा का है - असअद बदायुनी

Asad Badayuniअसअद बदायुनी

3 min read · 12.4K reads

कहते हैं लोग शहर तो ये भी ख़ुदा का है
मंज़र यहाँ तमाम मगर करबला का है

आते हैं बर्ग ओ बार दरख़्तों के जिस्म पर
तुम भी उठाओ हाथ के मौसम दुआ का है

ग़ैरों को क्या पड़ी है के रुसवा करें मुझे
इन साज़िशों में हाथ किसी आश्ना का है

अब हम विसाल-ए-यार से बेज़ार हैं बहुत
दिल का झुकाव हिज्र की जानिब बला का है

ये क्या कहा के अहल-ए-जुनूँ अब नहीं रहे
‘असअद’ जो तेरे शहर में बंदा ख़ुदा का है
Asad Badayuni
About the poet

Asad Badayuni असअद बदायुनी

असअद बदायुनी

View profile & all 18 Poems / Stories

More from Asad Badayuni

  1. मुझे भी वहशत-ए-सहरा पुकार मैं भी हूँ - असअद बदायुनी

    मुझे भी वहशत-ए-सहरा पुकार मैं भी हूँतेरे विसाल का उम्मीद-वार मैं भी हूँ

    12.4K reads
  2. पोशीदा क्यूं है तूर पे जलवा दिखा के देख - असअद बदायुनी

    पोशीदा क्यूं है तूर पे जलवा दिखा के देखऐ दोस्त मेरी ताब-ए-नज़र आज़मा के देख

    12.4K reads
  3. रोशनी में किस क़दर दीवार ओ दर अच्छे लगे - असअद बदायुनी

    रोशनी में किस क़दर दीवार ओ दर अच्छे लगेशहर के सारे मकां सारे खण्डर अच्छे लगे

    12.4K reads
  4. सब इक चराग़ के परवाने होना चाहते हैं - असअद बदायुनी

    सब इक चराग़ के परवाने होना चाहते हैंअजीब लोग हैं दीवाने होना चाहते हैं

    12.4K reads
  5. शाख़ से फूल से क्या उस का पता पूछती है - असअद बदायुनी

    शाख़ से फूल से क्या उस का पता पूछती हैया फिर इस दश्त में कुछ और हवा पूछती है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like