यात्रा जो मुंबई के लिए होती है - अरुणाभ सौरभ

अरुणाभ सौरभअरुणाभ सौरभ9 Sept 1985

2 min read · 12.4K reads

इस सफर में
कुछ हिन्दू हैं
कुछ मुसलमान हैं
कुछ किस्से हैं
उनकी कहानियाँ हैं
कई हिस्से हैं
ज़िंदगी के

कई पेड़
कुछ में फूल
कई झाड़-झंखाड़
हरी घास और बंजर ज़मीन है
कई तालाब
कुछ में पानी

कई सपने
कई अरमान
और नसीब अपना-अपना है
अरुणाभ सौरभ
About the poet

अरुणाभ सौरभ

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like